फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   havy traffic jam due to festival

शापिंग को निकले जाम में फंसे

Mon, 09 Nov 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Mon, 09 Nov 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
havy traffic jam due to festival
शहर लगातार दूसरे दिन ट्रैफिक जाम से जूझता रहा। शाम को हालत सबसे ज्यादा खराब हो गए। एक तो चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा देकर 77 हजार परीक्षार्थी सड़कों पर निकले। दूसरा, दिवाली की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ बढ़ गई। यातायातकर्मी कम होेने के चलते हर तरफ ट्रैफिक थम गया। हजारों लोगों के वाहन फंस गए। यमुना किनारे रोड पर देर रात तक मुसीबत रही।
विज्ञापन

वैसे ट्रैफिक के हालत सुबह से बिगड़ गए थे। लेखपाल भर्ती परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी तो आए ही। रविवार होने के चलते ताजमहल देखने पर्यटक भी लगभग 40 हजार पहुंचे। 77 हजार अभ्यर्थियों के साथ लगभग उनके 30 हजार अभिभावक भी थे। वाटर वर्क्स, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टाकीज, खंदारी पर बसों, आटो और कारों की लंबी लाइन लग गई। इसके बाद दोपहर को एमजी रोड पर सबसे ज्यादा जाम रहा। देहली गेट पर दोपहर दो से तीन बजे तक हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

शाम को सिंधी मार्केट, शाह मार्केट, राजा मंडी, किनारी बाजार समेत सभी प्रमुख बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने ट्रैफिक जाम के प्वाइंट चिह्नित करके ड्यूटी लगाई थी, लेकिन यातायातकर्मी कम पड़ गए। इसके चलते ट्रैफिक जाम रहा। एक और कमी यह रही कि चारपहिया वाहनों को भी बाजारों में जाने से रोका नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी पुलिस की परीक्षा
ट्रैफिक पुलिस के लिए सोमवार को बड़ी परीक्षा का दिन है। धनतेरस के चलते बाजारों में भारी भीड़ रहेगी।
सुबह से संभालने होंगे हालात
ट्रैफिक पुलिस यातायात पर तब तक ध्यान नहीं देती, जब तक हजारों लोग फंस न जाएं। अगर सुबह से ही हाईवे पर हालात ठीक रखे जाएं तो इसकी नौबत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed