{"_id":"62db88ead179b13d2c47ad0b","slug":"hathras-road-accident-in-sadabad-6-kanwariyas-died-angry-people-blocked-the-agra-gwalior-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क हादसे में छह कावड़ियों की मौत से आक्रोश, आगरा-ग्वालियर मार्ग जाम, पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क हादसे में छह कावड़ियों की मौत से आक्रोश, आगरा-ग्वालियर मार्ग जाम, पुलिस बल तैनात
Sat, 23 Jul 2022 11:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:06 AM IST
सार
कावड़ियों ने सैयां टोल प्लाजा पर हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सैयां टोल प्लाजा पर मौजूद पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में छह कांवड़ियों की मौत के बाद शव लेकर जा रहे साथियों और उनके परिवारीजनों ने आगरा में सैंया टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। एसडीएम खेरागढ़ ने 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिलवाने का लिखित आश्वासन दिया, तब जाम खोला गया।
सोरों से गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे ग्वालियर के कांवड़ियों को थाना चंदपा क्षेत्र में डंपर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में छह कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। रात में ही आनन-फानन में पोस्टमार्टम कराकर शव साथियों को सौंप दिया। शव लेकर ग्वालियर जाते समय लोगों को मृत कांवड़ियों के परिजन शनिवार की सुबह करीब 8 बजे सैंया टोल पर मिल गए। यहां परिजन और साथियों ने मुआवजे की मांग करते हुए हाईवे पर पर पत्थर आदि डालकर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर आवागमन ठप हो गया।

5-5 लाख मुआवजे का आश्वासन दिया
जाम की सूचना लगते ही एसडीएम खेरागढ़ अनुज नेहरा और सीओ खेरागढ़ महेश कुमार पहुंचे। कांवड़ियों के हंगामे को देखते हुए आसपास के थानों का फोर्स भी बुला लिया गया। एसडीएम खेरागढ़ ने कांवड़ियों के परिजनों से बात की। मृत कांवड़ियों के परिजन को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर सुबह करीब 9:15 बजे लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन