{"_id":"5f7ca9588ebc3e9bee593405","slug":"hathras-kand-kasganj-news-agr46252644","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने हाथरस मामले को लेकर किया प्रदर्शन, जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने हाथरस मामले को लेकर किया प्रदर्शन, जताया आक्रोश
विज्ञापन
कासगंज में हाथरस मामले को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में हाथरस मामले को लेकर प्रदर्शन करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही डीएम हाथरस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जिला चेयरमैन अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा कि अमानवीय घटना निंदनीय है। आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हाथरस की बिटिया के शव को परिजनों को न सौंपकर पुलिस ने स्वयं अंतिम संस्कार कर दिया। डीएम को बर्खास्त करने की मांग की। अधिवक्ता केशव मिश्रा, अंजुम राहत, निशांत कामिल, मुमताज अहमद, नवल किशोर शर्मा, प्रकाश वीर सोलंकी, सुनील कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, अब्दुल हई, दुष्यंत कुमार गौतम, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिसोदिया, अनुराग शर्मा, आकाश सक्सेना मुकेश प्रतिहार, बहोरन सिंह आदि शामिल रहे।
गैर भाजपा शासित प्रदेश में चलाया जाए बिटिया का केस
कासगंज। आम आदमी पार्टी (आप) ने हाथरस की बेटी का केस गैर भाजपा शासित प्रदेश में चलाने की मांग की गई। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष संजय सिंह राजपूत ने कहा कि बिटिया के परिवार से मिलने जा रहे पार्टी के प्रदेश प्रभारी सजंय सिंह पर हमला निंदनीय है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए यह केस गैर भाजपा शासित प्रदेश में चलाया जाए। जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार असोलिया, जिला मीडिया प्रभारी संतोष राजपूत, मनोज कुमार शाक्य, ब्लॉक अध्यक्ष मनपाल सिंह, रेखा देवी, सुधाकर यादव, सत्यवीर सिंह, सुनील कुमार वर्मा, योगेश कुमार गुप्ता, विनीत कुमार मौजूद रहे।