{"_id":"69bc30fd4d1daa77250ee1dc","slug":"harshita-awasthi-becomes-one-day-joint-director-of-education-in-agra-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: हर्षिता अवस्थी बनीं एक दिन की संयुक्त शिक्षा निदेशक, बोलीं- बालिका विद्यालयों में हो पुलिस सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: हर्षिता अवस्थी बनीं एक दिन की संयुक्त शिक्षा निदेशक, बोलीं- बालिका विद्यालयों में हो पुलिस सुरक्षा
Thu, 19 Mar 2026 10:53 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:53 PM IST
सार
आगरा में एक दिन की संयुक्त शिक्षा निदेशक बनीं हर्षिता अवस्थी ने बालिका विद्यालयों में पुलिस सुरक्षा, निर्धन छात्राओं को सहायता आदि की जरूरत बताई। उन्होंने अधिकारियों और प्रधानाचार्यों से संवाद भी किया।
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करतीं हर्षिता अवस्थी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण के तहत मेधावी छात्रा हर्षिता अवस्थी को एक दिन के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक बनाया गया। बृहस्पतिवार को श्री गोपीचंद शिवहरे बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की मेधावी छात्रा हर्षिता अवस्थी को एक दिन के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक बनाया गया।
श्रमिक पिता की बेटी हर्षिता ने राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों, प्रधानाचार्यों व शिक्षकों से संवाद किया। एक दिन की मंडल शिक्षाधिकारी बनीं छात्रा ने बालिका विद्यालयों में पुलिस सुरक्षा, निर्धन छात्राओं को सहायता, कम फीस और सख्त अनुशासन की जरूरत बताई। कार्यक्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र ने यश आई नो पुस्तक का विमोचन कराया। इस दौरान मंडलीय वित्त एवं लेखाधिकारी राजेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी बंसल और आनंद वीर सिंह आदि मौजूद रहे।