{"_id":"5ef9ec278ebc3e43171de418","slug":"hariyana-police-five-policeman-line-hazir-kosi-kosi-news-agr4482290146","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा संचालक से मारपीट में पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा संचालक से मारपीट में पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। ढाबा संचालक को उठाकर ले जाने एवं मारपीट करने के मामले में सीआईए (क्राइम इंवेस्टीगेशन एजेंसी) होडल के पांच सिपाहियों को एसएसपी पलवल ने लाइन हाजिर कर दिया। वहीं पूरे प्रकरण की जांच के भी आदेश दिए हैं।
शनिवार की रात मंडी समिति गेट के समीप ढाबा संचालक को पांच लोगों पर पिस्टल दिखी तो उसने बदमाश होने की आशंका पर पुलिस को सूचना कर बुला लिया। पुलिस ने वहां आकर उन्हें हिरासत में ले लिया और पूछताछ की तो पता चला कि पिस्टलधारी सीआईए होडल के जवान हैं। ढाबा संचालक की सूचना देने की इस गुस्ताखी से सीआईए जवान नाराज हुए और पुलिस के जाने के बाद वे उसे उठा ले गए और मारपीट की।
उधर, ढाबा संचालक के परिजनों ने थाने पहुंचकर सीआईए जवानों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन अधिकारियों ने जांच का आश्वासन देकर रफा-दफा कर दिया। इसकी शिकायत पलवल एसपी से की गई। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी पलवल दीपक गहलावत ने सीआईए आरोपी पुलिसकर्मी सतीश कुमार, नवीन, कुलदीप, प्रवीण व नरेश को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी के खिलाफ जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।