फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hari Ki Pauri will be illuminated with rainbow colored lights, laser show will be organized

Agra News: सतरंगी रोशनी से जगमग होगा हरि की पौड़ी, आयोजित होगा लेजर शो

Fri, 21 Nov 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 21 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hari Ki Pauri will be illuminated with rainbow colored lights, laser show will be organized
फोटो32मेला मार्गशीर्ष को देखते हुए हरि की पौड़ी किनारे बनाया गया सेल्फी प्वाइंट। संवाद
सोरोंजी/कासगंज। मेला मार्गशीर्ष की तैयारियां अब तेजी पकड़ती जा रही हैं। मेले से पूर्व ही हरि की पौड़ी को सतरंगी रोशनी से जगमग किया जाएगा। इसमें लेजर शो भी होगा। मेले ती व्यवस्थाओं के लिए कार्यदायी संस्था को नामित कर दिया गया है। इससे मेले में लगने वाली दुकानों के लिए किराए पर भूमि का आवंटन किया जाएगा। दुकानदार व मनोरंजक खेल आयोजित करने वाले संचालक भूमि आवंटन के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन

29 नवंबर को मेला का शुभारंभ किया जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनरायण एवं बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह मेले का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ पर गंगा आरती का आयोजन भी होगा। 1 दिसंबर मार्गशीर्ष एकादशी से स्नान का सिलसिला शुरू हो जाएगा। अंतिम पूर्णिमा स्नान 4 दिसंबर को होगा। नगरपालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि मेला ग्राउंड में सफाई व्यवस्था व रंगाई पुताई का कार्य पूरा किया जा चुका है। अब शेष कार्य भी एक दो दिन में पूरे हो जाएंगे। साधु संतों के लिए भी व्यवस्थाएं की गईं हैं। धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित होंगे। इस आयोजन को भव्य व दिव्य बनाने के लिए जिलाधिकारी जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सदर एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया है जो व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे हैं। एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि परिक्रमा मार्ग की सफाई व्यवस्था हो चुकी है। मार्ग के गड्ढे भी भरे गए हैं। मेला ग्राउंड में पेयजल प्रकाश की व्यवस्था निरंतर बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed