फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Handcart vendors occupy the Bah bus stand, raising questions about the role of ARM

Agra News: बाह बस स्टैंड पर ठेल वालों का कब्जा, एआरएम की भूमिका पर खड़े हो रहे सवाल

Fri, 24 Apr 2026 10:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Handcart vendors occupy the Bah bus stand, raising questions about the role of ARM
बाह। भदावर डिपो बाह के बस अड्डा पर परिवहन विभाग की अनदेखी की बजह से बदतर हालत हो गए हैं। यहां बस अड्डा परिसर को ठेल ढकेल वालों ने घेर रखा है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यात्रियों के गुजरने के साथ ही बसों के आवागमन तक का रास्ता नहीं है। ठेल ढकेल वालों से बस अड्डा में अतिक्रमण करने की बात पूछने पर उन्होंने बताया कि साहब के कहने पर वह ठेल लगा रहे हैं। इधर ठेकेदार दीपक चौधरी ने भी परिवहन विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए विभाग की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि एआरएम उनसे महीने पर पैसे मांगते हैं, वह परिवहन विभाग की हरकतों से बेहद परेशान हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री के दरबार में जाकर अपनी पीड़ा का बखान करेंगे। सरकार को महीने में लाखों रुपए का राजस्व दे रहे हैं, लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारी फिर भी उनसे सहयोग के नाम पर रिश्वत मांग रहे हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर एआरएम बाह विमल कुमार ने बताया कि बस अड्डा पर लगे अवैध ठेल ढकेल के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करा दिया है। जल्द ही बाह बस अड्डा से ठेल ढकेल हटा दिए जाएंगे। ठेकेदार द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed