{"_id":"66d414237b72419a20004182","slug":"half-burnt-body-of-married-woman-found-in-courtyard-of-house-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: घर के आंगन में मिली विवाहिता की अधजली लाश, हत्या या आत्महत्या...इन सवालों में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: घर के आंगन में मिली विवाहिता की अधजली लाश, हत्या या आत्महत्या...इन सवालों में उलझी पुलिस
Sun, 01 Sep 2024 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:43 PM IST
सार
जगनेर के नोनी गांव में सुबह-सुबह विवाहिता की अधजली लाश घर के आंगन में पड़ी मिली। मृतका के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र के गांव नोनी में विवाहिता की लाश घर के आंगन में अधजली हालत में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। विवाहिता की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव नोनी की रहने वाली सोनी (35) पत्नी रामसेवक अपने घर के बरामदे में मृत अवस्था में मिली। घटना की जानकारी के बाद मृतका के भाई ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने शव पीएम के लिए आगरा भेजा है। मामले में एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के स्पष्ट कारणों की जानकारी हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।