फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gunpoint Extortion Case Registered in Agra After Blackmail Threats

UP: प्रसिद्ध मंदिर के महंत की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, सेवक से वसूले एक लाख रुपये; दर्ज हुआ केस

Tue, 02 Jun 2026 09:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 09:33 AM IST
सार

राजस्थान के एक प्रसिद्ध मंदिर के महंत के सेवक ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने निजी जानकारी और कथित फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे पांच लाख रुपये मांगे। पीड़ित का दावा है कि बंदूक दिखाकर उससे एक लाख रुपये वसूल लिए गए, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Gunpoint Extortion Case Registered in Agra After Blackmail Threats
संत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

राजस्थान के एक प्रसिद्ध मंदिर के महंत की अश्लील फोटो का हवाला देकर सेवक को ब्लैकमेल किया गया। बंदूक दिखाकर सेवक से एक लाख रुपये वसूल लिए गए। इसके बाद 4 लाख रुपये और देने की मांग की गई। पीड़ित ने थाना रकाबगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जयपुर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह राजस्थान के एक जिले के प्रसिद्ध मंदिर के महंत के सेवक हैं। धौलपुर के कसौटी खेड़ा निवासी जितेंद्र ने उन्हें कॉल की थी। महंत के कुछ निजी जानकारी होने का हवाला दिया। महंत से नहीं मिलवाने पर उक्त जानकारी को सोशल मीडिया और न्यूज चैनल पर प्रसारित करने की धमकी दी।
विज्ञापन


26 मई को आरोपी ने बात करने लिए ताजगंज स्थित एक सितारा होटल में बुलाया। यहां पर पांच लाख रुपयों की मांग की गई। इसके बाद आगरा किले के पास शाहजहां गार्डन की ओर बुलाया। वहां जितेंद्र के साथ तीन अन्य लोग भी थे। उसमें से एक खुद को विवेक शर्मा पुत्र केएस शर्मा निवासी गणेश बाग, थाना न्यू आगरा बताया। जबकि अन्य दो लोग मास्क लगाए थे। आरोपियों ने उन पर बंदूक तान दी, तो डर में एक लाख रुपये दे दिए। थाना प्रभारी रकाबगंज ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की मोबाइल नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed