{"_id":"6142ec168ebc3e4f8c4a772f","slug":"gun-fired-at-agra-roof-top-restaurant-injured-weiter-youngman-arrested-by-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: रेस्टोरेंट में गोली चलाने का आरोपी अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार, जन्मदिन की पार्टी मनाने तीन दोस्तों संग गया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: रेस्टोरेंट में गोली चलाने का आरोपी अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार, जन्मदिन की पार्टी मनाने तीन दोस्तों संग गया था युवक
Thu, 16 Sep 2021 12:32 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:32 PM IST
सार
पुलिस की पड़ताल में पता चला कि आरोपी गौरव सिंह का कैफे के पास ही कार का शोरूम है, साथ ही प्रॉपर्टी का भी कारोबार है। वह पिस्टल लेकर चलता है। आए दिन कैफे में पार्टी करता है। उसके दोस्त भी रईसजादे हैं। उसने कैफे में टेबल बुक कराई थी। इसके बाद रंगबाजी में गोली चलाई।
विज्ञापन
गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सूर्य नगर स्थित नंबर वन रूफ ऑप कैफे एंड रेस्टोरेंट में फायरिंग से वेटर के घायल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उससे अवैध पिस्टल बरामद की गई। उसके साथ तीन और युवक बर्थडे पार्टी मनाने आए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का एक और मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि रूफ टॉप रेस्टोरेंट में रविवार रात फायरिंग में कर्मचारी राजा घायल हो गया था। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। दूसरे दिन मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें एक मुकदमा लॉयर्स कॉलोनी निवासी गौरव सिंह के खिलाफ लिखा गया। उनके साथ बर्थडे पार्टी मनाने गांधी नगर निवासी प्रखर, दीपू उर्फ दिव्यांश और खंदारी निवासी यश अग्रवाल आए थे। प्रखर का जन्मदिन था। चारों ने शराब पी थी। गौरव कार सेल-परचेज का काम है। वह प्रॉपर्टी डीलर भी हैं। उधर, पुलिस ने घटना छिपाने, साक्ष्य मटाने, धारा 144 के उल्लंघन और महामारी अधिनियम में रेस्टोरेंट के जनरल मैनेजर कुलवंत सिंह, मैनेजर शैलेंद्र सिंह और मालिक राजन गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी व कारों का है कारोबार
पुलिस की पड़ताल में पता चला कि आरोपी गौरव सिंह का कैफे के पास ही कार का शोरूम है, साथ ही प्रॉपर्टी का भी कारोबार है। वह पिस्टल लेकर चलता है। आए दिन कैफे में पार्टी करता है। उसके दोस्त भी रईसजादे हैं। उसने कैफे में टेबल बुक कराई थी। इसके बाद रंगबाजी में गोली चलाई।
विज्ञापन
रंगबाजी: रूफ टॉप रेस्टोरेंट में रईसजादे ने की फायरिंग, गोली लगने से वेटर घायल, पुलिस से छिपाई घटना