{"_id":"653c885429f1b4dbfa0aa545","slug":"gst-action-on-saraf-deposited-rs-3-42-crore-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सराफ पर जीएसटी की कार्रवाई, 3.42 करोड़ जमा कराएच; 13 घंटे चली जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सराफ पर जीएसटी की कार्रवाई, 3.42 करोड़ जमा कराएच; 13 घंटे चली जांच
Sat, 28 Oct 2023 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Oct 2023 09:34 AM IST
सार
सराफ पर जीएसटी की कार्रवाई के दौरान हुई जांच में कुछ संदिग्ध प्रपत्र और इलेक्ट्रानिक उपकरण सीज किए गए हैं। 13 घंटे चली जांच के दौरान अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : Social Media
विस्तार
आगरा में स्टेट जीएसटी के छापे के बाद एपी ज्वेलर्स की ओर से कर और अर्थदंड के रूप में 3.42 करोड़ रुपये से अधिक कर और जुर्माना जमा किया है। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध प्रपत्र और इलेक्ट्रानिक उपकरण सीज किए गए हैं। इनकी विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के बाद कर की रकम और बढ़ सकती है।
यहां पर हुई कार्रवाई
स्टेट जीएसटी के तीन संयुक्त आयुक्तों की अगुवाई में 25 जीएसटी अधिकारियों की टीम ने एपी ज्वैलर्स के चौबेजी का फाटक, किनारी बाजार और नेहरू नगर स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की। टीम ने बृहस्पतिवार शाम तीन बजे छापा मारा और शुक्रवार को सुबह चार बजे तक 13 घंटे जांच चली। जांच में मिली कमियों के आधार पर ही व्यापारी की ओर से कर और जुर्माना जमा किया गया।
ये भी पढ़ें - आशिक मिजाज सिपाही: मोहल्ले की युवती से इश्क... देर रात दोनों ने किया ये फैसला, आरोपी कांस्टेबल हुआ सस्पेंड
विज्ञापन
ये अधिकारी रहे शामिल
प्रतिष्ठान पर जांच स्टेट जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 मारुति शरण चौबे और एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 सर्वजीत के निर्देशन में की गई। जांच टीम का नेतृत्व ज्वाइंट कमिश्नर रवि शेखर सिंह व प्रमोद कुमार दुबे ने किया। जांच में ज्वाइंट कमिश्नर बीडी शुक्ला सहित 25 अधिकारी शामिल रहे।
ये भी पढ़ें - सराफ लूट केस: गैंगस्टर ने पत्नी के लिए लूटी ज्वेलरी की दुकान, करवाचौथ पर देना था सोने का हार