{"_id":"66728bd4d0a312b71f0b9e85","slug":"grp-seized-silver-worth-37-lakh-at-agra-cantt-station-and-detained-two-accused-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ी 37 लाख की चांदी, हिरासत में दो आरोपी; बताया कैसे करते हैं खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ी 37 लाख की चांदी, हिरासत में दो आरोपी; बताया कैसे करते हैं खेल
Wed, 19 Jun 2024 03:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 19 Jun 2024 03:00 PM IST
सार
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने 37 लाख की चांदी पकड़ी। दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि टैक्स बचाने के लिए कैसे खेल करते हैं।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में जीआरपी आगरा कैंट ने स्टेशन के गेट पर चेकिंग के दौरान 41.75 किलो चांदी बरामद की है। इसकी बाजार में कीमत 37 लाख रुपये है। महाराष्ट्र से चांदी लेकर आए झांसी और आगरा के व्यक्तियों के पास से 3.33 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
एसपी रेलवे, आदित्य लांगहे के निर्देशन में तस्करी के खिलाफ चलाए गए चेकिंग अभियान में आगरा कैंट जीआरपी ने दो लोगों से चांदी बरामद की। उनके पास 41.75 किलो वजन के चांदी के आभूषण, चांदी के नग, कच्ची चांदी बरामद हुई। इसकी कीमत 37 लाख रुपये है। जीआरपी ने इसकी सूचना आयकर विभाग और सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
चांदी के साथ झांसी के प्रेमनगर टोला बदलूराम निवासी मनीष चोकसे और नाई की मंडी के हल्का मदन निवासी अतुल शिवहरे को हिरासत में लिया गया है। दोनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह महाराष्ट्र के औरंगाबाद से चांदी के आभूषण लेकर आते हैं। आगरा में वह इसे दुकानदारों को बेचते हैं। इससे टैक्स की बचत हो जाती है। उनके पास चांदी खरीद का कोई दस्तावेज भी नहीं था।
विज्ञापन