फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GRP constable wife turned out to be thief stolen from MLA gunner house in mathura

Mathura: जीआरपी सिपाही की पत्नी निकली चोर, वाशिंग मशीन की मोटर में छिपाए थे जेवरात

Thu, 15 Dec 2022 08:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 08:31 PM IST
सार

हाईवे पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
GRP constable wife turned out to be thief stolen from MLA gunner house in mathura
महिला गिरफ्तार - फोटो : demo pics

विस्तार

मथुरा में भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा के गनर के आवास से 10 लाख रुपये के जेवरात की चोरी जीआरपी सिपाही की पत्नी ने की थी। आरोपी महिला रिश्ते में गनर की चचिया सास भी लगती है। हाईवे पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने 2018 में भी एक अन्य सिपाही के घर से चोरी की थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह ने बताया कि पुलिस ने गनर अनिल यादव के आवास में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने फतेहगढ़ में तैनात जीआरपी सिपाही की पत्नी नीतू को गिरफ्तार किया है। आरोपी नीतू गनर की रिश्ते में चचिया सास लगती है। गनर के घर आरोपी महिला का आना-जाना भी था।
विज्ञापन

21 नवंबर को दिया वारदात को अंजाम

21 नवंबर को महिला ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गनर को शक चचिया सास पर था। ऐसे में उसने कई बार उसने जेवरात वापस मांगे, न देने पर मुकदमा दर्ज कराया। यही नहीं 29 मई 2018 को श्रीकृष्ण जन्म स्थान में तैनात सिपाही विनय यादव के आवास में भी आरोपी नीतू ने करीब 12 लाख रुपये के जेवरात चुराए थे। हाईवे पुलिस ने दोनों चोरियों को खुलासा करते हुए 22 लाख रुपये के जेवरात बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: हीट होने पर रोकी कार, डिग्गी को जैसे ही खोला, धमाके के साथ उठने लगी आग की लपटें
 

कड़ाई से पूछताछ में उगला राज

थाना हाईवे के एसएचओ छोटेलाल ने बताया कि वाशिंग मशीन में पीछे मोटर की तरफ डिब्बे में गनर के आवास से चोरी जेवरात छुपाए थे। वहीं पूर्व में चोरी किए जेवरात भी घर में छुपा रखे थे। एसएचओ ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने के बाद ही दोनों चोरियां करना नीतू ने स्वीकार किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed