फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Group Vocal: HPS Sikandra I in Senior Category

समूह गायन में होली पब्लिक प्राइमरी स्कूल ने मारी बाजी

Fri, 19 Nov 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Group Vocal: HPS Sikandra I in Senior Category
आगरा। एचपीएस फिएस्टा के तहत बृहस्पतिवार को होली पब्लिक जूनियर कॉलेज में आईटी क्विज और एकल व समूह गायन प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें होली पब्लिक स्कूल (एचपीएस) के सभी शाखाओं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सामूहिक गायन प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में होली पब्लिक प्राइमरी स्कूल की टीम ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग में होली पब्लिक किड्स स्कूल, सीनियर वर्ग में सिकंदरा स्थित शाखा की टीम पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

आईटी क्विज प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में होली पब्लिक जूनियर कॉलेज के कक्षा पांच के छात्र मयंक सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में होली पब्लिक गर्ल्स स्कूल की एनी रावत पहले स्थान पर रहीं। एकल गायन प्रतियोगिता में होली पब्लिक जूनियर कॉलेज की देवांजना पहले स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में होली पब्लिक किड्स स्कूल के चिराग ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग में होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा के गर्वित सिंह पहले स्थान पर काबिज हुए। प्रधानाचार्या सोनिका चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन नवीन शर्मा व अनामिका सिंह ने किया। फिएस्टा की समन्वयक शिविका तोमर के मुताबिक शुक्रवार को होली पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में निबंध प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed