फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom refuse marriage for dowry

मंडप की जगह थाने पहुंचे दूल्हा और दुल्हन, फिर हुआ ये

Thu, 22 Feb 2018 06:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 22 Feb 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
groom refuse marriage for dowry
marriage
मैनपुरी के स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में शिकोहाबाद से आई बारात में दहेज लेनदेन को लेकर विवाद के बाद मामला बिगड़ गया। दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस दूल्हा व उसके पक्ष के लोगों को थाने ले गई। रात से लेकर गुरुवार शाम तक मामले में समझौता के प्रयास चलता रहा लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दूल्हा व उसके परिवारीजनों की जिद कम नहीं हुई। 
विज्ञापन


आखिरकार दूल्हा पक्ष ने दिया गया सामान व नकदी वापस की। इसके बाद बारात बिन दुल्हन की वापस लौट गई। जानकारी के मुताबिक शिकोहाबाद के गांव अशुआ खेड़ा निवासी युवक इंटेलीजेंस में औरंगाबाद में तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी शिक्षिका युवती के साथ तय हुई थी। बुधवार को बारात लेकर स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम पहुंची। बारात पहुंचने के बाद दूल्हे व बारातियों की खातिरदारी की गई। 

द्वाराचार के बाद तय दहेज को लेकर दूल्हे व उसके भाई का दुल्हन पक्ष के लोगों से झगड़ा हो गया। विवाद ने तूल पकड़ लिया तो दूल्हे व उसके परिवारीजनों ने शादी से साफ इनकार कर दिया। अचानक शादी के माहौल में सन्नाटा पसर गया। 

काफी देर तक मान मनौव्वल का सिलसिला चलता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। इस बीच दुल्हन पक्ष से सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस शादी से मना कर रहे दूल्हे व अन्य लोगों को थाने ले गई। 

वापस कर दिए रुपये

बुधवार रात से लेकर गुरुवार शाम तक थाने में ही दोनों पक्षों के बीच सुलह के प्रयास चलते रहे। दुल्हन भी थाने पहुंची और बातचीत हुई, लेकिन अंत में सारी कवायद बेकार साबित हुई। 

दूल्हे व उसके परिवारीजन शादी करने को किसी भी कीमत पर तैयार नहीं थे। आखिरकार शादी में दी गई रकम व अन्य सामान वापस किए जाने की दूल्हे पक्ष ने हामी भर दी। 

इसके बाद दोनों पक्ष कोई कार्रवाई न करने पर राजी हो गए। थाने से मामला निपटने के बाद बारात बिन दुल्हन ही लौट गई। दूल्हे के पिता ने बताया कि शादी में दिए गए 23 लाख रुपये वापस करने की बात पर समझौता हो गया है। 

सीओ सिटी राकेश पांडेय ने कहा कि राकेश दोनों पक्षों में दहेज को लेकर विवाद हुआ था। थाने में सुलह के काफी प्रयास किए गए। आखिर में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed