{"_id":"627f9062e1e7ae0663194446","slug":"groom-reached-lock-up-before-marriage-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनने वाला था पति, बन गया जेठ: सात फेरों से पहले हवालात पहुंचा दूल्हा, छोटा भाई ले गया दुल्हनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनने वाला था पति, बन गया जेठ: सात फेरों से पहले हवालात पहुंचा दूल्हा, छोटा भाई ले गया दुल्हनिया
Sat, 14 May 2022 05:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 May 2022 05:01 PM IST
सार
आगरा में शादी से पहले दूल्हे की पोल खुली तो शादी समारोह में हंगामा हो गया। पुलिस ने दूल्हे को हवालात में बंद कर दिया। इधर, दोनों पक्षों ने दुल्हन की शादी दूल्हे के छोटे भाई से करा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पहली पत्नी से तलाक लिए बगैर मोबाइल व्यापारी दूसरी शादी कर रहा था। जयमाला के बाद फेरे लेने की भी तैयारी हो चुकी थी। मगर, पहली पत्नी के परिजन पहुंच गए। इस पर हंगामा होने लगा। पुलिस दूल्हे को पकड़कर थाना ताजगंज ले आई। रातभर उसे हवालात में गुजारनी पड़ी। शुक्रवार सुबह उसका शांतिभंग में चालान किया। वहीं दूल्हे के छोटे भाई से दुल्हन की शादी करा दी गई।
विज्ञापन
ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले मोबाइल व्यापारी की शादी 16 फरवरी 2012 को हुई थी। उसके एक बेटी भी है। आरोप के मुताबिक, सुसराल में उत्पीड़न होने पर व्यापारी की पत्नी ने 25 अक्तूबर 2017 को पति के खिलाफ महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। युवती ने भरण पोषण के लिए भी वाद कर रखा है। दोनों का अभी तलाक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
युवती के भाई ने पुलिस को बताया कि परिचितों से जानकारी मिली थी कि व्यापारी दूसरी शादी कर रहा है। एक होटल में बरात आई थी। लड़की पक्ष भी पास के ही गांव का था। इस पर वह लोग रात 11 बजे होटल पहुंच गए। तब तक जयमाला का कार्यक्रम हो चुका था। दूल्हा बना व्यापारी मंडप में फेरों के लिए बैठा था।
विज्ञापन
नहीं दिखा सका तलाक के कागजात
दूल्हे की हकीकत उन्होंने सभी के सामने रख दी। इस पर हंगामा होने लगा। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। पीआरवी पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ की। तलाक के कागजात दिखाने को कहा। मगर, दूल्हा पक्ष नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस दूल्हे को लेकर थाना ताजगंज आ गई। उसे हवालात में बंद कर दिया गया।थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि मामले में रात तक किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं मिली। इस पर दूल्हे के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। उसे पीआरवी पकड़कर थाने ले आई थी।