{"_id":"65f4007236179e59ef0b9186","slug":"groom-left-his-first-wife-within-six-months-then-took-seven-rounds-in-chief-minister-s-marriage-scheme-2024-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब का दूल्हा: छह माह में छोड़ी पहली पत्नी, फिर मुख्यमंत्री विवाह योजना में लिए सात फेरे; ले आया दूसरी दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का दूल्हा: छह माह में छोड़ी पहली पत्नी, फिर मुख्यमंत्री विवाह योजना में लिए सात फेरे; ले आया दूसरी दुल्हन
Fri, 15 Mar 2024 01:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:31 PM IST
सार
फिरोजाबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पहली शादी के छह महीने के बाद ही युवक ने पत्नी को छोड़ दिया। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री विवाह योजना में फिर से आवेदन किया और दूसरी लड़की से विवाह कर लिया।
विज्ञापन
दूल्हा।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
फिरोजाबाद में पहली पत्नी होने के बाद भी एक युवक ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दूसरी शादी एटा निवासी युवती से कर ली। पहली पत्नी को लेने नहीं आया तो परिजन ने जानकारी की। पीड़िता अपने पिता के साथ न्याय पाने के लिए भटकने को मजबूर है। एसएसपी से दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
यहां का है मामला
थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला करबला निवासी कालीचरन की बेटी सोनी की शादी थाना उत्तर के झील की पुलिया निवासी जसवंत सिंह के बेटे अभिषेक के साथ 17 जुलाई 2021 को की थी। शादी के दौरान कालीचरन ने अपनी बेटी को सामर्थ्य के अनुसार दहेज में काफी सामान दिया था। पीड़िता का कहना है कि ससुरालीजन ने शादी के बाद घर वापस लौटी तो जेबर को अपने कब्जे में ले लिया था। यही नहीं अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था।
ये भी पढ़ें - शोध छात्रा हत्याकांड: दयालबाग में हुई इस वारदात से दहल गया था आगरा का दिल, 11 साल से न्याय की आस में परिवार

मायके छोड़ गया फिर नहीं आया
10 सितंबर 2021 को मायके छोड़ गए थे। पीड़िता का आरोप है कि 14 जनवरी 2022 को भी मेेरे घर (मायके) में आकर पिटाई की थी। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पति अभिषेक, ससुर जसवंत सिंह, सास सुनीता, ननदोई नरेंद्र, ननद प्रियंका, मइया ससुर सरजू दयाल, संदीप व गोपाल भगत के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पीड़िता का कहना है कि विवेचक ने मेरा कोई बयान तक नहीं लिया। उल्टा आरोपी पक्ष जबरन मुकदमा खत्म कराने की धमकी दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें - यूपी: हत्या पर धारा 302 नहीं, मॉब लिंचिंग के लिए 103 (2)... अब भारतीय न्याय संहिता में रह गईं ये 358 धाराएं

एटा की लड़की से की दूसरी शादी
पीड़िता का कहना है कि पति ने दूसरी शादी एटा निवासी लड़की से कर ली है। पीड़िता ने पिता के साथ एसएसपी कार्यालय को पत्र भेजकर न्याय दिलाने की मांग की है।