फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Groom Brother Died During Dance On Dj in Etah

डीजे पर डांस और चुपके से आई मौत: नाचते-नाचते जमीन पर गिर गया दूल्हे का भाई, फिर न उठा; साथी समझते रहे मजाक

Thu, 07 Mar 2024 10:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Mar 2024 10:22 PM IST
सार

भाई के मंडप में डीजे पर डांस करते किशोर की मौत से शादी की खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गईं। साथी मजाक समझ रहे थे, लेकिन जब वो नहीं उठा तो होश उड़ गए। उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

विज्ञापन
Groom Brother Died During Dance On Dj in Etah
डीजे पर डांस और चुपके से आई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के सकीट थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में बुधवार रात बड़े भाई के मंडल कार्यक्रम में डीजे पर डांस करते समय किशोर गिरकर बेहोश हो गया। जिसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को औपचारिक ढंग से शादी की रस्में पूरी की गईं। 
विज्ञापन


मुबारिकपुर सराय निवासी विशेष कुमार की बृहस्पतिवार को जनपद मैनपुरी में भोगांव के पास ग्राम तदारी में बरात जानी थी। उससे पूर्व बुधवार को मंडप कार्यक्रम रखा गया था। रात के समय डीजे लगाकर परिजन व मिलने वाले लोग डांस कर रहे थे। दूल्हे का छोटा भाई सुधीर (15) भी नाचकर खुशी मना रहा था। इस दौरान वह गिरकर बेहोश हो गया। जिससे वहां खलबली मच गई। डीजे बंद करा दिया गया और परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही शादी की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सचिन वर्मा ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे डीजे पर डांस चल रहा था। सभी लोग शादी की खुशी मना रहे थे। साथ ही परिवार के लोग बृहस्पतिवार को बरात की तैयारी भी कर रहे थे। इस दौरान हुए इस हादसे से पूरा घर गमगीन है। चिकित्सकों के अनुसार हृदयगति रुकने से मौत हुई है। परिजन के अनुसार सुधीर को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। प्रधान ने बताया कि मृतक के अंतिम संस्कार के बाद तय किया गया कि शादी को औपचारिक ढंग से कर लिया जाए। गिनती के चार-पांच लोग बरात में गए हैं और वहां रस्में अदा की गई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed