फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom and the baraatis were beaten up police start investigation

UP: दूल्हे और बरातियों से मारपीट...बचाने आए घरातियों को भी किया लहूलुहान, इस बात पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Tue, 15 Apr 2025 07:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 15 Apr 2025 07:04 PM IST
सार

आगरा में दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची बरात पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बरातियों से मारपीट की। दूल्हे को भी नहीं बख्शा। बचाने आए घरातियों को भी लहूलुहान कर दिया। माैके पर पुलिस पहुंच गई। तब जाकर फेरे हो सके।
 

विज्ञापन
groom and the baraatis were beaten up police start investigation
groom, शादी, दूल्हा - फोटो : AI Generated

विस्तार

आगरा में फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के बसेरी काजी में सोमवार की रात मथुरा से आई बरात में विवाद हो गया। ग्रामीणों ने बरात के दुल्हन के घर पहुंचने पर दूल्हे और बरातियों के साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पर दुल्हन के पिता और चाचा को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। समझौते के बाद सुबह फेरे पड़े।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Ambedkar Jayanti 2025: रोशनी से जगमग भीमनगरी...आज सीएम योगी करेंगे समारोह का उद्घाटन, होंगे सांस्कृतिक आयोजन
विज्ञापन


 

बसेरी काजी निवासी राकेश वाल्मीकि की दो बेटियों की सोमवार को शादी थी। मथुरा के अडूकी गांव से बरात आई थी। बरात निकासी के दौरान विवाद हो गया। बरात जब दुल्हन के घर पहुंची तो गांव के कुछ लोगों ने दूल्हे और बरातियों के साथ मारपीट कर दी। बचाव करने जब दुल्हन के चाचा रविंद्र और पिता राकेश पहुंचे तो लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। 

 

पीड़ित पक्ष ने घटना की जानकारी फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं दुल्हन के पिता राकेश ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप था कि निकासी के दौरान बराती महिलाओं से अभद्र इशारे कर रहे थे। विरोध पर अभद्रता करने लगे। वहीं, मंगलवार की सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। जहां स्थानीय लोगों की पहल पर दोनों पक्षों में सुलह कराया गया।

ये भी पढ़ें -  Agra: आवास विकास कॉलोनी के रास्तों पर तीन दिन रहेगी दिक्कत...घर से निकलने से पहले देखें लें ये रूट प्लान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed