{"_id":"652a13c869ff91e8c80fa117","slug":"greed-after-seeing-such-an-advertisement-on-social-media-woman-lost-rs-1-25-lakh-in-agra-2023-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फेसबुक पर एक ऐसा विज्ञापन देखकर आया लालच, महिला गवां बैठी सवा लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फेसबुक पर एक ऐसा विज्ञापन देखकर आया लालच, महिला गवां बैठी सवा लाख रुपये
Sat, 14 Oct 2023 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Oct 2023 09:36 AM IST
सार
फेसबुक पर एक विज्ञापन देखकर महिला के मन में लालच आ गया। उसने बिना जांच पड़ताल किए भरोसा कर लिया। पीड़िता के साथ सवा लाख रुपये की ठगी हो गई। मामले में थाना सदर में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने फेसबुक पर नौकरी का विज्ञापन देखा। उस पर क्लिक करते ही व्हाट्सएप पर लिंक आया। घर बैठे ब्याज सहित रुपये कमाने का लालच देकर उनसे 1.15 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़िता ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
मधुनगर निवासी सोनम जैन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फेसबुक पर नौकरी का विज्ञापन देखा। क्लिक करने पर उनके व्हाट्सएप पर एक महिला ने लिंक भेजा। रुपये भेजने के लिए कहा। उन्होंने लिंक पर क्लिक कर रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद महिला ने ब्याज सहित रुपये खाते में लौटा दिए। इसके बाद महिला उन्हें घर बैठे रुपये कमाने का लालच देती रही।
ये भी पढ़ें - पीड़िता बोली: सामूहिक दुष्कर्म हुआ, दरोगा ने हटाई धारा... जांच में भी पुष्टि; विवेचक के खिलाफ भेजी गई रिपोर्ट

इस तरह फंसाया जाल में
एक दिन महिला ने कहा कि कंपनी में आपके 1.85 लाख रुपये जमा हो गए हैं। रकम पाने के लिए 37 हजार रुपये टैक्स भरना होगा। महिला ने नए-नए बहाने बनाकर करीब 1.15 लाख रुपये लिंक पर दिए खाते में जमा करा लिए। ठगी का पता चलने पर केस दर्ज कराया। सदर थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - यूपी: कपड़े की दुकान में चल रहा था अवैध धंधा, ग्राहकों को भनक तक नहीं लगी; पुलिस के पहुंचते ही मच गया बवाल