फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Misdeed victim accuses investigator of removing section of group misdeed

पीड़िता बोली: सामूहिक दुष्कर्म हुआ, दरोगा ने हटाई धारा... जांच में भी पुष्टि; विवेचक के खिलाफ भेजी गई रिपोर्ट

Sat, 14 Oct 2023 09:29 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 14 Oct 2023 09:29 AM IST
सार

ट्रांसयमुना क्षेत्र से 17 जून को एक युवती लापता हुई थी। परिजन ने अपहरण, जान से मारने की धमकी और गालीगलौज का केस दर्ज कराया। मुकदमे में कोचिंग संचालक अविनाश सहित दो युवकों और महिला को नामजद किया गया। मुकदमे के 8 दिन बाद युवती घर लौट आई थी।

विज्ञापन
Misdeed victim accuses investigator of removing section of group misdeed
Crime Ad - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा के ट्रांस यमुना में विवेचक (दरोगा) ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा को ही हटा दिया। युवती को होटल में रखकर दुष्कर्म किया गया था। जांच में पुष्टि भी की गई थी। एसीपी ने विवेचक के खिलाफ रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी है। उधर, विवेचक का कहना है कि उनकी जांच में जो तथ्य सही निकले उसी आधार पर चार्जशीट लगाई है।

विज्ञापन

ट्रांसयमुना क्षेत्र से 17 जून को एक युवती लापता हुई थी। परिजन ने अपहरण, जान से मारने की धमकी और गालीगलौज का केस दर्ज कराया। मुकदमे में कोचिंग संचालक अविनाश सहित दो युवकों और महिला को नामजद किया गया। मुकदमे के 8 दिन बाद युवती घर लौट आई। इसके बाद मां ने कोर्ट में बेटी के बयान कराए। इसके लिए उन्हें लखनऊ तक शिकायत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान के आधार पर विवेचक मंगल सिंह ने केस में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई। एक अभियुक्त का नाम भी बढ़ाया गया। इसके बाद नामजद आरोपी पीड़िता को धमकाने लगे। पीड़ित परिवार ने एसीपी छत्ता आरके सिंह से शिकायत की। एसीपी ने केस डायरी देखी तो हैरान रह गए। दरोगा ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धारा में चार्जशीट लगाई थी। सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं को हटा दिया था।

विज्ञापन

दूसरी टीम पीड़िता के साथ गई
एसीपी के निर्देश पर एक टीम पीड़िता को लेकर फिरोजाबाद गई। उस होटल में छानबीन की गई जहां उसे तीन दिन रखा गया था। युवती को तीन दिन होटल में रखने की पुष्टि हुई। इस जानकारी के बाद एसीपी ने विवेचक को तलब किया। एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि विवेचक ने विवेचना में घोर लापरवाही बरती है। इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed