{"_id":"60a0061d8ebc3e6ac74e83ef","slug":"gram-panchayat-dpro-kasganj-swachhta-abhiyan-kasganj-gram-panchayat-kasganj-gram-panchayat-up-kasganj-news-agr492032811","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता निधि के धन से गांव में सफाई के लिए लगाए जाएं अतिरिक्त मजदूर : डीपीआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता निधि के धन से गांव में सफाई के लिए लगाए जाएं अतिरिक्त मजदूर : डीपीआरओ
विज्ञापन
कासगंज। संक्रमण का खतरा बढ़ने के साथ ही पंचायती राज विभाग भी गंभीर हो गया है। जिले के हर गांव में साफ सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं कि ग्राम निधि से गांव में सफाई के लिए अतिरिक्त मजदूर लगाए जाएं। यदि कहीं गंदगी दिखाई दी तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
संक्रमण के दौर में जहां हर तरफ व्यवस्था प्रभावित दिख रही हैं, वहीं प्रशासन संक्रमण से निपटने के लिए हर संभव कोशिश करने में जुटा हुआ है। सभी विभागों की अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई हैं। शहर के बाद जब गांव में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है तो अब पंचायती राज विभाग को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। गांव में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के लिए विशेष अभियान चलाए जाने के आदेश डीएम सीपी सिंह ने दिए हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया है कि वे हर गांव में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाएं। जरूरत पड़े तो अतिरिक्त मजदूर लगाएं और मजदूरों का भुगतान ग्राम स्वच्छता निधि से कराया जाए। डीपीआरओ के निर्देश के बाद सभी एडीओ पंचायत सक्रिय हो गए हैं। अभियान भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
फिलहाल गांव के मुखिया हैं एडीओ पंचायत
इन दिनों एडीओ पंचायत स्वच्छता अभियान को इसलिए और भी सफल बना सकते हैं कि वह गांव के मुखिया हैं, क्योंकि अभी पंचायत चुनाव के बाद शपथ ग्रहण के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं हुई है। जब तक ग्राम प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जाती तब तक एडीओ पंचायत प्रशासक की भूमिका निभाते रहेंगे। इसलिए डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं कि वे अहम भूमिका निभाएं।
गांव की ओर जब संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है तो गंभीरता दिखाना जरूरी है। प्रत्येक गांव में साफ-सफाई प्रतिदिन होगी और जरूरत पड़ने पर सैनिटाइजेशन का काम कराया जाएगा। इस कार्य में कहीं कोई लापरवाही होती है तो जो भी जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -देवेंद्र सिंह, डीपीआरओ।