फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Graduation student was taking scholarship of 11th class student in agra

Agra: 11वीं की छात्रा की छात्रवृत्ति ले रही थी ग्रेजुएशन की विद्यार्थी, सामने आया चौंकाने वाला खेल

Sat, 22 Oct 2022 02:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Oct 2022 02:34 PM IST
सार

कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि समाज कल्याण विभाग से छात्रा के मसले पर बात कर जांच कराएंगे। अगर कोई तकनीकी गड़बड़ी है तो इसे दुरुस्त करवाते हुए छात्रवृत्ति जारी कराएंगे।

विज्ञापन
Graduation student was taking scholarship of 11th class student in agra
छात्रवृत्ति - फोटो : twitter

विस्तार

समाज कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़ा सामने आया है। 11वीं में पढ़ रही छात्रा के नाम पर बीए में छात्रवृत्ति ली जा रही थी। छात्रा जब बीए में आई और छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। छात्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की है।

विज्ञापन


मामला आगरा कॉलेज का है। मोहिनी कुमारी ने सत्र 2022-23 में बीए में प्रवेश लिया है। छात्रवृत्ति के लिए उसने ऑनलाइन आवेदन किया। समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर जानकारी दर्ज थी कि इस छात्रा को 2017-18 सत्र में बीए की छात्रवृत्ति जारी कर दी गई थी। छात्रा का कहना है कि वर्ष 2019 में तो वह इंटरमीडिएट में थी, 2017-18 में 11वीं में। 2022 में बीए में पढ़ रही है तो 2018 में बीए की छात्रवृत्ति कैसे मिल सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें -Agra: ऑन डिमांड लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले गैंग एक और सदस्य गिरफ्तार, 10 हजार का इनाम था घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव से मिली छात्रा

छात्रा शुक्रवार को विश्वविद्यालय में कुलसचिव से मिलने पहुंची और शिकायत की। छात्रा को इस फर्जीवाडे़ से बीए की छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। उसने मामले की जांच कराते हुए छात्रवृत्ति दिलवाने की मांग की है। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि समाज कल्याण विभाग से छात्रा के मसले पर बात कर जांच कराएंगे। अगर कोई तकनीकी गड़बड़ी है तो इसे दुरुस्त करवाते हुए छात्रवृत्ति जारी कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed