एक साल में रकम दोगुनी: पति और बेटे की मौत के बाद भटक रही विधवा, अपना पैसा भी नहीं मिला; मुकदमा दर्ज
आगरा में एक महिला के साथ धोखाधड़ी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। मामला रकम दोगुनी करने का है। महिला के पति ने एक फर्म में 7 लाख रुपये दोगुने करने के लालच में लगाए थे। पति की मौत के बाद अब दोगुनी तो छोड़िए विधवा अपने मूलधन के लिए ही भटक रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना में फर्म संचालक के खिलाफ महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि संचालक ने महिला के पति से सात लाख रुपये एक साल में दोगुने करने का वादा कर वर्ष 2015 में लिए। अब तक रकम नहीं लौटाई है। टालमटोल कर रहा है। पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है।
प्लॉट की खरीद में निवेश
शिवानी वाटिका, कालिंदी विहार निवासी सपना सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति जयवीर सिंह निर्भय नगर निवासी मनीष कुलश्रेष्ठ की फर्म में काम करते थे। वर्ष 2015 में मनीष घर आए। उन्होंने पति को सात लाख रुपये प्लॉट की खरीद में निवेश करने पर एक साल में दोगुना लाभ दिलाने की बात कही। इस रकम की लिखापढ़ी गवेंद्र शर्मा के सामने हुई। मनीष खुद गवाह बन गए।
ये भी पढ़ें - पत्नी के लिए गंवाई जान: करंट लगने से छटपटा रही थी घरवाली, मौत के मुंह से खींच लाया पति; दृश्य देख कांप गए लोग
हर बार मिला आश्वासन
आरोप है कि मनीष ने कई बार रुपये मांगने पर भी नहीं लौटाए। हर बार आश्वासन देते रहे। सपना के पति और बेटे की मृत्यु हो गई। इसके बावजूद रकम नहीं दी। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इसके बाद थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश का कहना है कि विवेचना की जा रही है।
ये भी पढ़ें - एंबुलेंस में ऑक्सीजन न मिलने से वृद्ध की मौत: सीएमओ ने दिया जांच का आदेश, दो दिन में देनी होगी रिपोर्ट