फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old man dies due to lack of oxygen in ambulance CMO orders inquiry

एंबुलेंस में ऑक्सीजन न मिलने से वृद्ध की मौत: सीएमओ ने दिया जांच का आदेश, दो दिन में देनी होगी रिपोर्ट

Thu, 22 Jun 2023 06:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 06:09 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज से आगरा ले जाते समय एंबुलेंस में ऑक्सीजन न मिलने से वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों के आरोप के बाद सीएमओ ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 

 

विज्ञापन
Old man dies due to lack of oxygen in ambulance CMO orders inquiry
एंबुलेंस में मरीज की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एंबुलेंस में एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध के परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस में वृद्ध को ऑक्सीजन नहीं लगाई गई थी, जिस वजह से मौत हुई। मामले में सीएमओ ने जांच कमेटी गठित की है। दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी 60 वर्षीय दया सिंह की सोमवार की रात हालत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए थे। यहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया था। वृद्ध के परिजनों का आरोप था कि कॉलेज में उन्हें ऑक्सीजन लगाई गई। चिकित्सक द्वारा रेफर किया गया। जहां 108 एंबुलेंस आई, इस पर मरीज को बिना ऑक्सीजन लगाए ले जाया गया था। लापरवाही के कारण वृद्ध की मौत हुई है। परिजन ने एंबुलेंस के ईएमटी की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पत्नी के लिए गंवाई जान: करंट लगने से छटपटा रही थी घरवाली, मौत के मुंह से खींच लाया पति; दृश्य देख कांप गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच 

सीएमओ ने मामले में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। वहीं सीएमओ ने एंबुलेंस प्रभारी से मामले में जानकारी ली। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया प्रथम दृष्टया वृद्ध की मौत एंबुलेंस के बाहर होना पाया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। कोई दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

 

पहले ही हो गई थी मरीज की मौत

एंबुलेंस संचालन अधिकारी अर्जुन सिंह का कहना है कि मृतक के परिवारीजन शराब के नशे में धुत थे। ईएमटी को बेवजह से पीटा गया। चिकित्सक कह चुके थे कि वृद्ध की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी एंबुलेंस कर्मियों पर गुस्सा उतारा। ईएमटी पर हमला करने वालों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed