{"_id":"62b34f923835e81f1523437d","slug":"government-should-withdraw-agneepath-scheme-in-the-national-interest-mainpuri-news-agr5376671199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना को राष्ट्रहित में वापस ले सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना को राष्ट्रहित में वापस ले सरकार
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर डीएम को ज्ञापन देने जाते भीम आर्मी के पदाधिकारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। अग्निपथ योजना के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में सेना भर्ती योजना का निर्णय राष्ट्रहित में वापस लेने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा है कि सेना की चयन प्रक्रिया और सेवा शर्त पूर्व की तरह ही रखी जाएं। अग्निपथ योजना के लाभ और हानि के संबंध में देशभर में गोष्ठियां कराई जाएं। अग्निपथ योजना से भर्ती होने वालों का कार्यकाल कम से कम 20 वर्ष किया जाए। देश के सभी नेताओं की पेंशन और खर्चे तत्काल रोके जाएं।
मतदाता पहचानपत्र को आधारकार्ड से लिंक किया जाए। इस मौके पर दीपेंद्र सिंह, मोनू कुमार, नीलू गौतम, जितेंद्र कुमार, राजा भैया मौजूद रहे।
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का भारतीय किसान यूनियन ने भी विरोध किया है। यूनियन की ओर से 24 जून को ज्ञापन दिया जाएगा।
भाकियू के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने बताया कि अग्निपथ योजना से देश के युवाओं के भविष्य के साथ छल करने की योजना है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
24 जून को भाकियू के पदाधिकारी और सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचकर अग्निपथ योजना के विरोध में डीएम को ज्ञापन देंगे।
जिलेभर में बरती गई सतर्कता
अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध को देखते हुए जिले में सतर्कता जारी है। जिले के सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण किया। वहीं मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर कोतवाल विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मुस्तैद रही। इसी तरह थाना पुलिस ने भोगांव रेलवे स्टेशन पर भी गश्त किया।