फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government should get back the money looted from the poor

गरीबों से लूटा गया रुपया वापस कराए सरकार

Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Government should get back the money looted from the poor
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि दो निजी कंपनियों द्वारा गरीबों से निवेश के नाम पर लूटा गया रुपया निवेशकों को वापस दिलाया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। तिकोनिया पार्क में नारेबाजी करने के बाद धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में दो निजी कंपनियों द्वारा गरीबों से निवेश कराने के नाम पर करोड़ों रुपयों की लूट की गई है। निवेश के नाम पर जमा कराए गए रुपयों को कंपनियों द्वारा वापस नहीं किया जा रहा है। गरीब और मेहनतकश लोगों को झांसा देकर जमा कराए गए रुपये वापस नहीं किए जाने से निवेश के नाम पर रुपये जमा करने वाले लाखों लोग इन कंपनियों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

धरना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि राज्यपाल द्वारा पूरे प्रकरण में स्वत: संज्ञान लेकर सरकार को निर्देशित किया जाए। जिससे दोनों कंपनियों में निवेश के नाम पर रुपये जमा करने वाले को उनके द्वारा जमा किए गए रुपये वापस मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सचिव मोहम्मद राशिद, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, अजय दुबे, कैलाश उपाध्याय, चंद्रप्रकाश दुबे, अरविंद तिवारी, पूरनचंद्र चतुर्वेदी, राजवीर सिंह चौहान, ब्रजेश सिंह यादव, प्रवेश पांडेय, सुखवीर सिंह, हयात हुसैन, सुरेश राठौर, भीमसेन कठेरिया, कुमार गौरव दुबे, विनोद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed