फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government medicines of five states were found in garbage dump in Agra

लापरवाही: आगरा में कचरे के ढेर में मिलीं पांच राज्यों की सरकारी दवाएं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच

Sun, 06 Aug 2023 12:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 12:28 PM IST
सार

आगरा में कचरे के ढेर में पांच राज्यों की सरकारी दवाएं मिलीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। इसके बाद मेडिकल वेस्ट कंपनी को पत्र लिखा।  

विज्ञापन
Government medicines of five states were found in garbage dump in Agra
लापरवाही: आगरा में कचरे के ढेर में मिलीं पांच राज्यों की सरकारी दवाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुनापार रेलवे ट्रैक के किनारे कचरे में मिली दवाएं सरकारी हैं। ये पांच राज्यों की सरकारी अस्पतालों की एक्सपायर्ड दवाएं हैं। पुलिस की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसकी जांच की। रिपोर्ट बनाकर निस्तारण के लिए मेडिकल वेस्ट कंपनी को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


नुनिहाई में रेलवे ट्रैक के किनारे 20-25 बोरियों में दवाएं और मेडिकल वेस्ट भरी थीं। आग लगाकर नष्ट करने की कोशिश भी की गई थी। सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. सुशील कुमार को जांच के लिए भेजा था। जांच में पाया गया कि उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की एक्सपायर्ड दवाएं हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- दरोगा की हत्या: गोली लगने के बाद चार मिनट तक तड़पते रहे एसआई दिनेश मिश्रा, मरने से पहले यह थे अंतिम बोल

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ बोरियों में सिरिंज, रैपर, बोतल समेत अन्य मेडिकल वेस्ट थे। एक बोरी में चूने से बने दांत के आकार मिले। बोरियों के पास ही एक-दो पैथोलॉजी लैब के पर्चे भी मिले, उस पर नाम स्पष्ट नहीं था। सभी की रिपोर्ट बनाई गई है।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ बोरियों में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश की सरकारी दवाएं मिली हैं। इनकी रिपोर्ट बनाई है, बाकी के मेडिकल वेस्ट को निस्तारित करने के लिए मेडिकल वेस्ट कंपनी को लिखा है। संबंधित राज्यों को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः- थाने में साले ने जीजा का किया बुरा हाल: पत्नी ने भाइयों का दिया साथ, बर्दाश्त न कर सका युवक; उठाया खौफनाक कदम

पकड़ा गया था गैंग

कमला नगर के तेज नगर निवासी पंकज गुप्ता और जयपुरिया गैंग भी नशे की दवाओं और सरकारी दवाओं की कालाबाजारी करते थे। 2021 में इसके गैंग को पकड़ा गया था। गोदाम से मध्यप्रदेश, हरियाणा समेत आसपास के राज्यों की सरकारी दवाएं बरामद हुई थीं। गैंग के 17 सदस्य पुलिस ने पकड़े थे। 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति भी कुर्क की थी।

फिर से पैकिंग कर खपाने का भी खेल

बीते पांच साल में एक्सपायर्ड दवाएं, नारकोटिक्स दवाएं, गर्भपात किट की कालाबाजारी आगरा में पकड़ी गई हैं। यहां एक्सपायर्ड और सरकारी दवाओं की री-पैकिंग का खेल भी पकड़ा गया है। इसमें एक्सपायर्ड दवाओं को नए सिरे से पैक करके बाजार में खपाया जाता है। 2020 में आवास विकास कॉलोनी में राजौरा बंधुओं को पकड़ा था। इसके गोदाम से री-पैकिंग का सामान व रैपर मिले थे। मथुरा में फैक्टरी पकड़ी गई थी।

यह भी पढ़ेंः- सात दिन में टूटी शादी: हनीमून पर रात को हुआ कुछ ऐसा...साथ रहने से मना कर रही दुल्हन, बात सुन घर वाले भी सन्न

सरकारी दवाओं की कालाबाजारी

जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा का कहना है कि आगरा में नकली, नारकोटिक्स की दवाएं समेत सरकारी दवाओं की भी दवा माफिया कालाबाजारी कर रहे हैं। दूसरे राज्यों से कैसे आगरा आती हैं और इनकी बिक्री होती है, औषधि विभाग भी इनके सामने फेल है। मुख्यमंत्री को सीबीआई से जांच कराने के लिए पत्र लिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed