फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Got angry and put a noose around his neck, two died

फांसी लगाने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर

Sat, 30 Apr 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Got angry and put a noose around his neck, two died
मैनपुरी। शनिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दो महिलाओं सहित तीन ने गले में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। इनमें दो की मौत हो गई वहीं एक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव घर ले गए।
विज्ञापन

भोगांव थाना क्षेत्र के गांव अरमसराय निवासी 32 वर्षीय लवली ने किसी बात पर नाराज होकर गले में फंदा लगा लिया। जानकारी पर परिजन ने उसे फंदे से उतारा और रात करीब 2:30 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव ग्वालटोली निवासी 25 वर्षीय खुशबू ने भी परिजन से नाराज होकर फांसी लगा ली। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए दोनों के शव ले गए। अस्पताल प्रशासन ने मामलों की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। वहीं बेवर थाना क्षेत्र के गांव शीलवंत निवासी 20 वर्षीय कोमल ने फांसी लगा ली। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

-----
युवक ने जहर खाया
घिरोर थाना क्षेत्र के गांव कोसमा हिनूद निवासी सर्वेश कुमार ने किसी बात पर नाराज होकर जहर खा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला जहरखुरानी का शिकार
जनपद फर्रुखाबाद के गांव टिकुरियन निवासी राजाराम की 42 वर्षीय पत्नी मीरा देवी शनिवार को जहरखुरानी का शिकार हो गईं। वह भोगांव रोड पर सड़क किनारे मिलीं। 108 एंबुलेंस चालक ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed