फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   goods train generator catches fire near Firozabad railway station

कानपुर से मुंबई जा रही मालगाड़ी की एक बोगी में लगी आग, दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग रहा बाधित

Sat, 19 Sep 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Sep 2020 12:02 AM IST
सार

  • रेलवे के अधिकारियों के साथ जीआरपी और आरपीएफ थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा
  • अप-डाउन लाइन एक घंटे बाधित रही , कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया

विज्ञापन
goods train generator catches fire near Firozabad railway station
जनरेटर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर होम सिग्नल के समीप चंद्रवार और पेमेश्वर गेट के बीच शुक्रवार शाम को मालगाड़ी के जनरेटर कोच में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।  
विज्ञापन


कानपुर से कच्चा माल लेकर मालगाड़ी जेएनपीटी (जवाहरलाल नेहरू पोर्ट) मुंबई के लिए जा रही थी। मालगाड़ी जैसे ही पेमेश्वर गेट से चंद्रवार गेट पुल के समीप पहुंची तो आगे सिग्नल लाल होने के कारण पायलट ने गाड़ी को रोक दिया। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- इंटीरियर डिजाइनर को सटोरिया बताकर गिरेबान पकड़ थाने तक ले गए दरोगा, मारपीट भी की
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान जनरेटर कोच में आग लगने की जानकारी क्षेत्रीय लोगों ने पायलट को दी। पायलट रोशनलाल ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना देने के साथ स्टेशन मास्टर को अवगत कराया। सूचना मिलते ही रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया।

सूचना पर सीएफओ जसवीर सिंह एवं एफएसओ लाखन सिंह फायरब्रिगेड के गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। इस दौरान अप-डाउन लाइन की गाड़ियों का आवागमन रोक दिया। करीब पौन घंटे बाद दिल्ली-हावड़ा ट्रैक चालू किया गया। 

ट्रेन में लोड है कच्चा माल

जनरेटर कोच में ड्यूटी कर रहे यशवंत और सौरभ तिवारी ने बताया कि मक्खनपुर तक सब कुछ ठीक था। मक्खनपुर निकलने के बाद धुआं निकलना शरू हुआ था। होम सिगनल लाल होने के कारण ट्रेन रुक गई। ट्रेन के सभी एसी कैंटरों में कच्चा माल लदा था। 

यह भी पढ़ें- भाईचारा: मुस्लिमों ने दिया डॉ. विनोद की अर्थी को कंधा, 'राम नाम' बोलते हुए निकाली शवयात्रा


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed