फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police inspector beaten to interior designer in agra

इंटीरियर डिजाइनर को सटोरिया बताकर गिरेबान पकड़ थाने तक ले गए दरोगा, मारपीट भी की

Sat, 19 Sep 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Sep 2020 12:09 AM IST
सार

  • एसएसआई ने चौकी प्रभारी से कहा-यह पुलिस का सहयोगी है, तब छोड़ा
  • पीड़ित युवक ने एडीजी अजय आनंद से शिकायत, एसपी सिटी करेंगे जांच

विज्ञापन
police inspector beaten to interior designer in agra
सीसीटीवी फुटेज की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'मैं संजय प्लेस में अपने दफ्तर के बाहर खड़ा था, तभी चौकी प्रभारी राजीव सोलंकी और सिपाही आकर बोले - तू बॉबी सटोरिया है, चल थाने चल... और मेरा गिरेबान पकड़कर थाने तक ले गए, वहां एसएसआई ने मुझे देखते ही कहा कि यह तो पुलिस का सहयोगी है, इसने थाने में इंटीरियर का काम किया है, तब मुझे छोड़ा...' यह शिकायत इंटीरियर डिजाइनर लवी जैन ने शुक्रवार को एडीजी जोन अजय आनंद से की। एडीजी ने एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद को मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन



गिरेबान पकड़कर ले गए, रास्ते में किया बेइज्जत

लवी जैन ने बताया कि उनका घर संजय प्लेस में है। वहीं पास में ही दफ्तर है। गुरुवार की रात तकरीबन आठ बजे वह अपनी दुकान के बाहर एक व्यापारी के साथ कार में बैठे थे। तभी चौकी प्रभारी संजय प्लेस राजीव सोलंकी और सिपाही कर्मवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी आ गए। उन्हें कार से बाहर निकाल लिया। इसके बाद कार की तलाशी ली। 

विज्ञापन

ये आरोप लगाए

आरोप है कि चौकी प्रभारी ने गाली देते हुए कहा कि आगे से यहां दिखाई मत देना। उन्होंने पूछा कि आखिर उनकी गलती क्या है। इस पर चौकी प्रभारी ने उनसे कहा कि तेरा नाम बॉबी है। आईपीएल का सट्टा कराता है। गिरेबान पकड़ लिया और हरीपर्वत थाने तक ले गए। 

रास्ते में लवी जैन को बेइज्जत किया गया। सिपाही कर्मवीर ने मारपीट तक की। थाने में एसएसआई राघवेंद्र सिंह मौजूद थे। उन्होंने मुझे बचाया। उन्होंने चौकी प्रभारी को बताया कि लवी ने ही थाने में इंटीरियर का काम कराया है। तब कहीं जाकर चौकी प्रभारी ने छोड़ा।

पहले भी मारपीट कर चुके हैं पुलिसवाले

- हरीपर्वत में ही एक महीने पहले ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी ने एक विक्रेता को डंडे से पीटा था। मामले में एसएसपी से शिकायत की थी। इसके बाद चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया था।
- छत्ता की जीवनी मंडी चौकी प्रभारी प्रभाकर सागर ने दबिश के दौरान महिलाओं को पीटा था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। एसएसपी से शिकायत की गई थी। चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया था।
- नौ सितंबर को रुनकता चौकी पर जोधपुर के तेल व्यापारी के मुनीम को पीटा गया था। इस मामले में चौकी प्रभारी अरुण सिंह सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed