फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gold loan taken by keeping fake gold Muthoot Finkop manager filed a case

Agra News: नकली सोना रखकर लिया गोल्ड लोन, मुथुट फिनकोप के प्रबंधक ने दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 21 May 2023 06:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 May 2023 06:44 AM IST
सार

नकली सोना गिरवी रखकर एक ग्राहक ने लोन ले लिया। बैंक की ऑडिट पार्टी ने जब जांच की तो पता चला कि सोना नकली है।

विज्ञापन
Gold loan taken by keeping fake gold Muthoot Finkop manager filed a case
कमला नगर थाना में दर्ज हुआ मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मुथुट फिनकोप गोल्ड लोन कंपनी में असली की जगह नकली सोना गिरवी रखकर 1.40 लाख रुपये का लोन ले लिया गया। कंपनी के प्रबंधक ने कमला नगर थाने में ग्राहक पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


यहां का है मामला

शाखा के प्रबंधक रवि यादव ने पुलिस को बताया कि न्यू आदर्श नगर टीला निवासी लाला लालवानी ने सितंबर 2022 में 43 ग्राम सोना गिरवी रखकर 1.40 लाख रुपये लोन लिया था। बैंक की ऑडिट पार्टी के जांच करने पर सोना नकली निकला। ग्राहक से संपर्क किया गया लेकिन वह शाखा में नहीं आया। उसने कहा कि वह असली सोना देकर गया था। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी पहले भी अपने साथियों की मदद से कई और जगह से भी गोल्ड लोन ले चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Rajiv Gandhi Death Anniversary: आगरा में रात को राजीव गांधी ने की थी चुनावी जनसभा, पांच दिन बाद हो गई थी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में कराई जाती है जांच

पुलिस ने बताया कि सोना गिरवी रखकर कम ब्याज पर लोन मिलता है। ग्राहक जो सोना लेकर जाता है पहले उसकी जांच कराई जाती है। इसके लिए प्रत्येक शाखा सराफ को अधिकृत करती हैं। सोना कितने कैरेट का है, इसकी जांच होती है। यह प्रमाणपत्र देने के बाद सोने पर लोन स्वीकृत किया जाता है। इस मामले में क्या हुआ था। पुलिस इसकी जांच करेगी। नकली सोना रखकर लोन लेने का यह मामला अलग तरीके का है। पहले भी गोल्ड लोन कंपनियों में घटनाएं हो चुकी हैं। मुकदमे भी लिखे गए हैं। पर उन मामलों में ग्राहक फर्जी निकले हैं। इंस्पेक्टर कमला नगर विपिन गौतम ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed