फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gold Falls by  ten thousand and Silver by 50  thousand Ahead of Karwa Chauth Jewellery Sales Surge in Agra

सराफा बाजार: एक बार फिर सस्ता हुआ सोना, खरीदने का शानदार मौका; चांदी पर 50 हजार रुपये की गिरावट

Fri, 23 Oct 2026 08:07 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 23 Oct 2026 08:07 AM IST
सार

आगरा में पिछले एक महीने में सोने के भाव में करीब 8 से 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में लगभग 50 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। करवाचौथ से पहले कीमतें घटने के कारण सराफा बाजार में रौनक बढ़ी है और आभूषणों की दैनिक बिक्री में 25 से 30 प्रतिशत तक इजाफा दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
Gold Falls by  ten thousand and Silver by 50  thousand Ahead of Karwa Chauth Jewellery Sales Surge in Agra
सोने के आभूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोना और चांदी के भावों में आई नरमी से बुलियन बाजार चमक उठा है। नमक की मंडी, चौबे जी फाटक, किनारी बाजार से लेकर एमजी रोड तक सराफा दुकान और शोरूम्स पर रौनक बढ़ गई है। पिछले एक महीने में 50 हजार रुपये प्रति किलो चांदी और 10 हजार रुपये प्रति दस ग्राम सोने के भाव में गिरावट आई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

करवाचौथ और आगामी त्योहारी सीजन से ठीक पहले सोने और चांदी के भावों में आई कमी से सराफा कारोबार में अचानक उछाल है। बीते एक महीने में तीसरी बार चांदी की कीमतें घटी हैं। थोक सराफा किनारी बाजार, चौबे जी का फाटक, कमला नगर और एमजी रोड स्थित आभूषण शोरूमों में खरीदारी का नया दौर शुरू हो गया है। चौबे जी फाटक स्थित पायल कारोबारी तरुन अग्रवाल ने बताया कि पिछले महीने सितंबर की शुरुआत में 24 कैरेट सोना 1,56,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,56,410 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, बीते 30 दिनों में आई सिलसिलेवार गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को 24 कैरेट सोना करीब 1,47,220 रुपये से 1,48,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,06,289 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई है। आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि मासिक स्तर पर सोने में लगभग 8 से 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में करीब 50,000 रुपये प्रति किलो की राहत है। करवाचौथ पर सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र और चांदी की पायल व बिछिया की मांग में भारी इजाफा देखा जा रहा है। दैनिक बिक्री में 25 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।

 
विज्ञापन

हल्की ज्वेलरी और चांदी के उपहारों की बढ़ी मांग
श्री सराफा कमेटी के अध्यक्ष धनकुमार जैन ने बताया कि करवाचौथ को लेकर इस बार बाजार में कम वजन वाली और ट्रेंडी ज्वेलरी की सबसे ज्यादा मांग है। दामों में आई इस गिरावट से ग्राहकों का बजट संतुलित हुआ है। सोने के आभूषणों के साथ-साथ पूजा और उपहार के लिए चांदी के सिक्कों व बर्तनों की बिक्री भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed