{"_id":"6ade41e83665a0584d08f265","slug":"global-cinema-stage-set-in-chambal-pahla-tiranga-wins-the-title-of-best-music-video-agra-news-c-421-1-sagr1004-20182-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चंबल में सजा वैश्विक सिनेमा का मंच, ''''पहला तिरंगा'''' ने जीता बेस्ट म्यूजिक वीडियो का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चंबल में सजा वैश्विक सिनेमा का मंच, ''''पहला तिरंगा'''' ने जीता बेस्ट म्यूजिक वीडियो का खिताब
विज्ञापन
बाह: चंबल फिल्म फेस्टिवल संपन्न
बाह। चंबल अंचल के 17वें चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का दो दिवसीय भव्य आयोजन रविवार को इटावा में संपन्न हो गया। इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में भारत, कनाडा, ग्रीस, मैक्सिको, पाकिस्तान, स्विट्जरलैंड, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम सहित एक दर्जन से अधिक देशों की चयनित 30 से अधिक फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री और एनिमेशन की स्क्रीनिंग की गई। समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले फिल्मकारों और कलाकारों को सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान चंबल संग्रहालय के महानिदेशक डॉ. शाह आलम राना, समिति अध्यक्ष प्रो. डॉ. मोहन दास और संरक्षक डॉ. कमल कुशवाहा ने बताया कि यह फेस्टिवल चंबल के गौरवशाली इतिहास और सामाजिक जीवन को विश्व पर्यटन से जोड़ने का काम कर रहा है। इस दौरान शंकर देव तिवारी, छोटेलाल, सुरेंद्र दुबे और रविंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कृत विजेता:
• सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म: ''''कैन आई हैव दिस डांस?''''
• सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री: ''''बर्नार्ड एंड रश्मा: अ स्विस-इंडियन स्टोरी''''
• सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म व निर्देशक: ''''रोहिड़ा'''' (निर्देशक - संजय मैथ्यू को ''''रेड'''' के लिए भी मिला पुरस्कार)
• सर्वश्रेष्ठ संगीत वीडियो: ''''पहला तिरंगा'''' (फर्स्ट ट्राइकलर) और ''''नी कोसम''''
• सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म: ''''मिस यू इन डांसिंग क्रॉस-स्टिच'''' व ''''करेजस बर्ड''''
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अरुण नलावड़े (''''आदिशेष'''' फिल्म के लिए)
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: कृतिका (''''अरुलवान'''' फिल्म के लिए)
• सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: शौर्य वंजाले (''''धराऊ'''' फिल्म के लिए)