फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Give your garden a new look with the Taj Mahotsav… Colourful stalls, ceramic pots and utensils in great demand… A unique confluence of art, culture and crafts: the feeling of "I Love Agra".

ताज महोत्सव से दें अपने गार्डन को नया लुक...सजे रंग-बिरंगे स्टॉल, चीनी मिट्टी के गमलों और बर्तनों की खास मांग...कला, संस्कृति और शिल्प का अनूठा संगम : ''आई लव आगरा'' का एहसास

Fri, 20 Feb 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Give your garden a new look with the Taj Mahotsav… Colourful stalls, ceramic pots and utensils in great demand… A unique confluence of art, culture and crafts: the feeling of "I Love Agra".
ताज महोत्सव : कला, संस्कृति और शिल्प का अनूठा संगम
आगरा। ताज महोत्सव बुधवार से शुरू हो गया है। कला, संस्कृति और शिल्प का यह वार्षिक संगम ताज नगरी आगरा को एक विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। इस महोत्सव में देश भर से आए हस्तशिल्पियों और कलाकारों को एक मंच मिलता है।
विज्ञापन

महोत्सव परिसर में प्रवेश करते ही आगंतुकों को ''आई लव आगरा'' का सुखद एहसास होता है। इसके साथ ही रंग-बिरंगे फूलों की फुलवारी देश-दुनिया की सुगंध बिखेरती है, जो माहौल को और मनमोहक बनाती है। यहां देश भर के हस्तशिल्पियों द्वारा बनाए गए टेराकोटा, चीनी मिट्टी के क्रॉकरी, बर्तन और गमलों के स्टॉल लगाए गए हैं। सिल्क और जूट से बने उत्पाद भी उपलब्ध हैं, जिनसे घरों को नया रूप दिया जा सकता है।
विज्ञापन

महोत्सव में चीनी मिट्टी के बर्तनों की विशेष मांग देखी जा रही है। इन आकर्षक गमलों और बर्तनों को पोर्सिलेन से तैयार किया गया है। पोर्सिलेन काओलिन (सफेद मिट्टी) और पेंटुंटसे पत्थर के मिश्रण से बनता है। पेंटुंटसे पत्थर स्वयं फेल्डस्पार, अभ्रक और क्वार्ट्ज का एक संयोजन है। इन बर्तनों को सॉफ्ट पेस्ट और बोन चाइना भी कहा जाता है, जो इनकी सुंदरता और गुणवत्ता को बढ़ाता है। आगंतुक सिल्क और जूट से बने उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला भी देख सकते हैं। ये सभी उत्पाद घरों को सजाने और उपहार देने के लिए उपयुक्त हैं। विभिन्न आकारों और डिजाइनों के सजावटी सामान किफायती दरों पर उपलब्ध हैं। महोत्सव 27 फरवरी तक चलेगा। प्रस्तुती : सचिन
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed