फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girls participated rangoli competition organised by aparajita 100 million smiles in vrindavan

छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया संदेश, नारी सशक्तिकरण और सम्मान का प्रतीक है 'अपराजिता’

Sat, 05 Jan 2019 06:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Jan 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
girls participated rangoli competition organised by aparajita 100 million smiles in vrindavan
नारी सशक्तीकरण की शपथ लेतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

हजारों चेहरों पर मुस्कराहट ला चुकी अमर उजाला की अपराजिता मुहिम को वृंदावन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता से नई आवाज दी। मुहिम में स्कूल की सैकड़ों छात्राओं ने सहभागिता की। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी के भाव साफ देखे जा सकते थे। 

विज्ञापन


शनिवार को मथुरा रोड स्थित वृंदावन पब्लिक स्कूल कैंपस में छात्राओं ने अपराजिता की मुहिम को सामूहिक रंगोली बनाकर आवाज दी। रंगोली में संदेश साफ था कि नारी प्रकृति और धरा का आधार है। इसे कमजोर समझना अब बेमानी होगा। 
विज्ञापन


इस मौके पर विद्यालय निदेशक डॉ. ओमजी ने कहा कि नारी के सम्मान का पर्याय ही अपराजिता है। अपराजिता नारी सशक्तिकरण और सम्मान का शाश्वत प्रतीक है। यह नारी के अधिकार की आवाज है। यह मुहिम आधी आबादी को उसका शक्ति बोध कराने की सार्थक पहल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका हेमलता, डिंपी अरोड़ा और शिल्पी चक्रवर्ती के निर्देशन में छात्राओं ने चार रंगोली बनाईं जिनमें नारी सशक्तिकरण और उसके महत्व से परिपूर्ण संदेश थे। इस दौरान छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण, सम्मान और विकास के प्रति अपनी शपथ दोहराई।


इस अवसर पर छात्रा अंजनी, राशि पाठक, प्रिया, निशिका, हर्षिता, नैंसी, युक्ति, श्रद्धा, प्रियंका, रिया पाहूजा, प्रिया उपाध्याय, क्षमा, नंदिनी, फाल्गुनी, तनु, मुस्कान, चारु, पयस्विनी, रामा, सृष्टि आदि ने उत्साहपूर्वक रंगोलियों का निर्माण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed