{"_id":"64716e6d2587701fd602df05","slug":"girl-was-run-over-by-the-car-at-agra-fort-station-gate-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी थीं मां-बेटी, तेज रफ्तार कार ने रौंदा; मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी थीं मां-बेटी, तेज रफ्तार कार ने रौंदा; मासूम की मौत
Sat, 27 May 2023 08:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 May 2023 08:13 AM IST
सार
मुरैना से मां के साथ मासूम आई बच्ची रेलवे स्टेशन के पास खड़ी थी, तभी वहां से गुजरी कार ने उसे रौंद दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने चालक को किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
आगरा फोर्ट स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा फोर्ट स्टेशन पर कार ने दो साल की बच्ची को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार लेकर चालक भाग निकला। ये कार रेलवे से अनुबंधित थी। घटना के एक दिन बाद शुक्रवार को जीआरपी ने बिजलीघर चौराहे से आरोपी को कार समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मुरैना जिले के थाना बमौर निवासी हिना पत्नी कल्याण सिंह बृहस्पतिवार को अपनी दो साल की बच्ची के साथ आगरा फोर्ट स्टेशन के मुख्य गेट के सामने ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच मासूम स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में चली गई। बच्ची सर्कुलेटिंग एरिया में घूम रही थी, तभी रेलवे के कार्यों में इस्तेमाल की जाने वाली सफेद रंग की कार ने बच्ची को चपेट में लिया।
हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर बाद मां हिना बेटी को सर्कुलेटिंग एरिया में खोजने पहुंची तो बेटी खून से लथपथ पड़ी थी। यह देखकर वह बदहवास हो गई। आसपास के यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर जीआरपी की महिला कर्मचारियों ने मां को संभाला। जीआरपी ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्ची के परिजन को सूचना दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: बाघाई बॉर्डर पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो को लगी गोली; नौ गिरफ्तार