फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl teased, parents beaten by hooligen

पहले छेड़खानी, अभिभावकों को पीटा, अब एलान-पेपर नहीं देने देंगे

Mon, 02 Mar 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 02 Mar 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने अभी एक दिन पहले ही बजट में महिलाओं की सुरक्षा की बड़ी घोषणाएं कीं। प्रदेश सरकार भी इसे उच्च प्राथमिकता का विषय बताती है। फिर भी बोर्ड परीक्षा देने जाती छात्राओं का एक समूह रास्ते में होने वाली छेड़खानी से त्रस्त है। शोहदों का दुस्साहस देखिए, उन्होंने न केवल साथ आए अभिभावकों को पीटा बल्कि एलान किया कि वह छात्राओं को पेपर नहीं देने देंगे। इधर सुरक्षा प्रबंध का हाल यह कि अभिभावक इरादतनगर थाने में तहरीर देने की बात कह रहे हैं तो थाना मिलने से ही इनकार कर रहा है।
विज्ञापन


मलपुरा के एक गांव निवासी इंटर की छात्राओं का सेंटर कुर्राचित्तरपुर (इरादतनगर) स्थित कालेज में पड़ा है। गांव से 15-16 छात्राएं पेपर देने जाती हैं। उन्होंने बताया कि रास्ते में गांव दनसावांस के पास कुछ लड़के कई दिनों से उनके साथ छेड़खानी करते हैं। उन्होंने पिछले पेपर से पूर्व इसकी जानकारी अभिभावकों को दी तो वे भी साथ गए। वहां शोहदों ने जब छात्राओं पर फिकरे कसना शुरू किया तो अभिभावकों ने टोका। फिर कहासुनी के बाद शोहदों ने उन्हें घेर कर पीट डाला। यह भी कहा कि अगला पेपर देने छात्राएं यहां से होकर ही जाएंगी। वे किसी हाल उन्हें सेंटर तक नहीं पहुंचने देंगे। यह छात्राओं का आखिरी पेपर है। अभिभावकों ने पुलिस अफसरों को भी पत्र भेजकर सुरक्षा दिलवाने और शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed