फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl raped on the strength of a gun in Kishni

किशनी में तमंचा के बल पर बालिका से दुष्कर्म

Thu, 29 Jul 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Girl raped on the strength of a gun in Kishni
किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर पड़ोस के घर में टीवी देखने गई बालिका के साथ तमंचे के बल पर आरोपी ने दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी। बालिका की हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हो सकी। पीड़िता को थाने ले जाकर परिजनों ने तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बालिका पड़ोस के मुंह बोले चाचा के घर टीवी देखने गई थी। कमरे में बच्ची के अलावा आरोपी व उसके माता पिता भी टीवी देख रहे थे। तभी आरोपी बालिका को किसी बहाने से दूसरे कमरे में ले गया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद बालिका को धमकी दी यदि किसी को बताया तो वह उसके पिता को मार डालेगा। धमकी से डरी बालिका ने परिजनों को मामले की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

शाम के समय बालिका की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने पूछताछ की। इस पर बालिका ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मामले में पीड़िता को साथ थाने ले जाकर उसकी मां ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। बालिका का मेडिकल करा आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीमें उसकी तलाश कर रहीं हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
अमर बहादुर, सीओ भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed