{"_id":"672842d0f5fd214dd50f08d7","slug":"girl-murder-case-why-did-minor-take-life-of-an-innocent-child-reason-could-not-be-made-clear-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका हत्याकांड: नाबालिग ने क्यों ली मासूम की जान...दिवाली की रात किया कत्ल, वजह तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका हत्याकांड: नाबालिग ने क्यों ली मासूम की जान...दिवाली की रात किया कत्ल, वजह तलाश रही पुलिस
Mon, 04 Nov 2024 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 04 Nov 2024 09:13 AM IST
सार
पुलिस ने बालिका के कपड़े-चप्पल की तलाश में नहर के पास छानबीन की। वहीं अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी किशोर ने बालिका की जान आखिर क्यों ली। वो पुलिस को कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहा है।
विज्ञापन
मासूम की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के मलपुरा में 8 साल की बालिका के हत्याकांड से रविवार को भी पर्दा नहीं उठ सका। पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया था। मगर, उससे पूछताछ में हत्या का कारण अब तक पता नहीं चला है। बालिका के कपड़े और चप्पल के लिए रविवार को नहर किनारे छानबीन की गई। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर दोबारा जाकर जांच की। आरोपी से पूछताछ के लिए मनोवैज्ञानिक की भी मदद ली जा रही है।
झाड़ियों में मिली थी लाश
बालिका बृहस्पतिवार शाम को लापता हुई थी। शुक्रवार को शव न्यू दक्षिणी बाईपास के समीप झाड़ियों में बोरे में मिला। मुंह में कागज और नमकीन का पाउच ठूंसा गया था। परिजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के आधार पर एक किशोर को पकड़ा। दो दिन से पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताज पहुंचे 35 हजार से ज्यादा सैलानी, भीड़ नियंत्रण के इंतजाम फेल; सुबह से लगीं रहीं कतारें
विज्ञापन
हत्या की बात स्वीकार की
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसने हत्या करना कबूल कर लिया है। मगर, वजह अब तक नहीं बताई है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद बालिका के कपड़ों और चप्पलों को नहर में फेंका गया होगा। रविवार को पुलिस टीम ने नहर के आसपास छानबीन की। कपड़ों और चप्पलों की तलाश की गई, लेकिन नहीं मिले। पुलिस गांव में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज से भी सुराग तलाशने के प्रयास में लगी है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सभी बिंदुओं पर पड़ताल में टीम लगी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।