{"_id":"5f44a7ef8017164ff1703e87","slug":"girl-kidnapped-in-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल से युवती का अपहरण, हत्या की आशंका, मां का आरोप- पुलिस दर्ज नहीं कर रही केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल से युवती का अपहरण, हत्या की आशंका, मां का आरोप- पुलिस दर्ज नहीं कर रही केस
Tue, 25 Aug 2020 11:25 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली गांव की निवासी युवती का उसकी ननिहाल से अपहरण कर लिया गया। युवती का मां का कहना है कि लोक निर्माण विभाग में कर्मचारी के बेटे ने दूसरी बार अपहरण किया है। पहली बार बदनामी के डर से वे चुप रहे। पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
युवती की मां ने बताया कि वे लोग अनुसूचित जाति से हैं। बेटी के पास 22 हजार रुपये भी थे। 23 जून पड़ोस का युवक का युवक अगवा कर ले गया था। उसे अपनी गारमेंट्स की दुकान में रखा था। तीन दिन बाद आगरा के एक मोहल्ले में स्थित ननिहाल में छोड़ गया। वहां से बेटी को घर ले आए थे। आठ दिन बाद बेटी ननिहाल गई तो 24 जुलाई को फिर से उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
मामले में क्षेत्राधिकारी (सीओ) अछनेरा बीएस वीर कुमार ने बताया है कि घटना क्षेत्र रकाबगंज थाने का है। मलपुरा पुलिस ने जांच थाना रकाबगंज ट्रांसफर कर दी है। इंस्पेक्टर रकाबगंज दिनेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपी बताए युवक की तलाश की जा रही है। पीड़िता के परिजनों को बुलाया था, लेकिन वे नहीं आए।
विज्ञापन
फोन पर मिल रही हैं धमकियां
युवती की मां ने बताया कि उन्हें फोन पर धमकियां मिल रही हैं कि पुलिस से शिकायत की तो अच्छा नहीं होगा। जिन नंबरों से धमकी आ रही है, वे भी पुलिस को दे दिए हैं। इसके बावजूद आरोपी को पकड़ा नहीं गया है।