फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl got hurt after slipping on Taj in Agra while tourists became unconscious due to sun and heat

Agra: ताज पर फिसला बच्ची का पैर... ठोड़ी में लगी चोट; धूप और गर्मी से पर्यटक हुए बेहोश

Wed, 27 Mar 2024 11:51 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Mar 2024 11:51 AM IST
सार

आगरा में ताज पर बच्ची का पैर फिसलने से वह गिर गई। इससे उसकी ठोड़ी में चोट लग गई। वहीं धूप और गर्मी से बंगाल के पर्यटक बेहोश हो गए। 

विज्ञापन
girl got hurt after slipping on Taj in Agra while tourists became unconscious due to sun and heat
ताजमहल में बेहोश हुआ पर्यटक, घायल बच्ची - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में होली के अगले दिन मंगलवार को ताजमहल पर पर्यटकों की भारी भीड़ रही। सुबह से ही ताज पर सैलानियों का आना शुरू हो गया, दोपहर में ताजमहल पर महाराष्ट्र की पर्यटक बच्ची चोटिल हो गई, जबकि बंगाल के एक 67 वर्षीय पर्यटक बेहोश हो गए।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के कोल्हापुर से परिवार के साथ ताजमहल देखने आए सुशांत अशोक कांबले की 10 वर्षीय बेटी सेंट्रल टैंक पर पैर फिसलने से चोटिल हो गई। सेंट्रल टैंक से वह नीचे गिर गई, जिससे उसकी ठोड़ी में चोट लग गई। सुशांत कांबले इससे घबरा गए। 
विज्ञापन


सेंट्रल टैंक पर मौजूद सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें डिस्पेंसरी तक पहुंचाया। डिस्पेंसरी में बच्ची को प्राथमिक चिकित्सा दी गई। दोपहर बाद ताज पर भीड़ बढ़ गई, जिससे तेज धूप और गर्मी से पश्चिम बंगाल के पर्यटक कलिपद दास बेहोश हो गए। 67 साल के दास को भी प्राथमिक चिकित्सा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्फकार्ट ड्राइवर और पर्यटकों में मारपीट

ताजमहल पूर्वी गेट पर गोल्फ कार्ट ड्राइवर और पर्यटकों के बीच मारपीट हो गई। होली के बाद मंगलवार को दोपहर में जब शिल्पग्राम पार्किंग से पर्यटकों को लेकर गोल्फ कार्ट ताजमहल पहुंची तो पूर्वी गेट की जगह गोल्फ कार्ट ड्राइवर ने कुछ दूर उतारा, जिस पर पर्यटकों ने गेट पर ही उतारने को कहा। 



पर्यटकों का कहना था कि गर्मी ज्यादा है और बुजुर्ग पर्यटकों को पैदल चलने में दिक्कतें आएंगी, इस पर बहस शुरू हो गई। बहस तकरार में बदली और दिल्ली के पर्यटक राजीव सिंह ने ड्राइवर की पिटाई कर दी। इस विवाद के बाद ताज सुरक्षा पुलिस पहुंची और गोल्फ कार्ट संचालक से नियत स्थान पर ही उतारने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed