{"_id":"6743284ceb65d28b7e0e6112","slug":"girl-found-injured-near-railway-line-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-127654-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रेलवे लाइन के पास घायल अवस्था में मिली युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रेलवे लाइन के पास घायल अवस्था में मिली युवती
Sun, 24 Nov 2024 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन के पास घायल अवस्था में मिली युवती
- जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में मोटा रेलवे स्टेशन पर रविवार को युवती ट्रैक के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। जानकारी होने के बाद वहां पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है।
भोगांव क्षेत्र में मोटा रेलवे स्टेशन के पास रविवार की दोपहर जब कुछ लोगों रेलवे लाइन के पास से होकर गुजर रहे थे। तभी एक करीब 20 वर्षीय युवती को रेलवे ट्रैक के पास पड़ा देखा। युवती बेहोशी की हालत में दर्द से कराह रही थी। जानकारी होने के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस युवती की पहचान को लेकर जानकारी जुटा रही है।