फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl didn't call then came home and molested her

शर्मनाक: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, जबरन साथ में खींची फोटो; अब बना रहा था ये दबाव

Sat, 22 Apr 2023 04:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 04:09 PM IST
सार

युवती घर में अकेली थी, तभी आरोपी आ गया। उसने पीड़िता के साथ छेड़खानी करते हुए मोबाइल से उसका फोटो खींच लिया। उसके बाद युवती को धमकी देना शुरू कर दिया। 
 

विज्ञापन
girl didn't call then came home and molested her
girl crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने जब मनचले से बात करने से इंकार किया तो आरोपी घर पर आ गया। आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की और फोटो खींच कर धमकाया। हरकत से परेशान पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ये है मामला 

एक गांव निवासी एक युवती ने बताया कि वह कक्षा आठ तक पढ़ी है। वह माता पिता के साथ रहती है। एक मनचला सचिन घर से बाहर आते जाते समय छेड़ता है। उसे मोबाइल देते हुए कहता है कि बात किया कर। अगर ऐसा नहीं करेगी तो तेरे भाई को मार डालूंगा। 15 अप्रैल को पिता किसी काम से बाहर गए थे। मां दवा लेने के लिए गई थी, तभी आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसे पकड़ कर अपने साथ एक फोटो ले ली। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पृथ्वी दिवस: आगरा में काट दिए सवा लाख पेड़...घट गई हरियाली, 10 गुना अधिक तैयार करने का था लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर पिता को बताई आपबीती 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी द्वारा अपने मोबाइल में फोटो लिए जाने के बाद वह परेशान हो गई। डर की वजह से यह बात किसी को बताने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। हिम्मत कर पिता को सारी घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सचिन के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed