फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Giriraj Maharaj will be seated on the Garuda flag chariot and will be adorned with jewelled ornaments

Agra News: गरुड़ ध्वज रथ पर विराजेंगे गिरिराज महाराज, रत्न जड़ित आभूषणों से होगा शृंगार

Tue, 09 Dec 2025 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Giriraj Maharaj will be seated on the Garuda flag chariot and will be adorned with jewelled ornaments
श्रीगिरिराज जी सेवक मंडल परिवार की ओर से आयोजित छप्पन भोग महोत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन करत
आगरा। श्रीगिरिराज जी सेवक मंडल परिवार की ओर से श्री गुरु कार्ष्णि आश्रम बड़ी परिक्रमा मार्ग आन्योर गोवर्धन में 21 व 22 दिसंबर को छप्पन भोग मनोरथ होना है। सोमवार को पदाधिकारियों ने कमला नगर स्थित मंगलम बैंक्विट हॉल में आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन अग्रवाल, मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल ने गिरिराज जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। अजय गोयल एवं मनोज कुमार गर्ग ने बताया कि वैष्णव परंपरा के अनुरूप देसी घी में तैयार 11 हजार किलो के विविध व्यंजन प्रभु को अर्पित किए जाएंगे। बंगाल के शिल्पकार जुगई राय के बनाए 40 फीट ऊंचे और 50 फीट चौड़े महल के गर्भगृह में गरुड़ ध्वज रथ पर अलौकिक फूलबंगला में श्रीगिरिराज महाराज विराजमान होंगे। रत्न जड़ित आभूषणों और पोशाक से उनका शृंगार होगा।
विज्ञापन

अजय गोयल ने बताया कि 21 दिसंबर को दुग्धाभिषेक होगा। इसके बाद राधा-कृष्ण के डोले के साथ दुग्ध धारा और संकीर्तन मंडली के साथ परिक्रमा की जाएगी। शाम को भजन संध्या और रात 11 बजे भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। श्याम सुंदर माहेश्वरी और पवन अग्रवाल ने बताया कि 22 दिसंबर को सुबह 551 साधुओं की सेवा, दोपहर 1 बजे से दर्शन का शुभारंभ होगा। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम को भजन संध्या और रात्रि 9 बजे शयन आरती के बाद दूध का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष गोयल एवं नीरज अग्रवाल ने बताया कि 13 दिसंबर को रावतपाड़ा से आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से नगरवासियों को महोत्सव का आमंत्रण दिया जाएगा। 18 दिसंबर को श्री गिरिराज जी महाराज के नाम की मेहंदी एवं भजन संध्या आगरा में आयोजित की जाएगी। 19 दिसंबर को गोवर्धन में भट्टी पूजन होगा। इस मौके पर नितिन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, आरएस गुप्ता, अभिषेक सिंघल, गौरव बंसल, योगेश बंसल, विष्णु गोयल, सुबोध यादव, सीमा गोयल, स्वीटी गर्ग, उर्मिला माहेश्वरी और कविता अग्रवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed