फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ghar Ghar Vaas belongs to Tulsi Ghar Ghar Das belongs to Tulsi... - Poems went on till late in the evening in the Poetry Conference

घर घर वास तुलसी का है घर घर दास तुलसी का है ...- कवि सम्मेलन में देर शाम तक चला कविताओं का दौर

Tue, 14 Jun 2022 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Ghar Ghar Vaas belongs to Tulsi Ghar Ghar Das belongs to Tulsi... - Poems went on till late in the evening in the Poetry Conference
कासगज की गंगादेवी माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियत्री सरला शर्मा का सम्मान क - फोटो : KASGANJ
कासगंज। महाकवि संत तुलसीदास साहित्यिक संस्थान शूकर क्षेत्र सोरोंजी के द्वारा सोरों तीर्थ स्थल घोषित होने पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन गंगादेवी धर्मशाला रेलवे रोड पर किया गया। जिसमें साहित्यकार कवयित्री सरला शर्मा का तुलसी सम्मान देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि परिवहन विभाग के विशेष सचिव आईएएस डॉ. अखिलेश मिश्र एवं कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. बीडी राना ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना कवयित्री सरला शर्मा ने की। उन्होंने गीत पढ़ा कि नमन सोरों की धरती को ये तीरथ धाम है ऐसा, घर घर वास तुलसी का है, घर-घर दास तुलसी का है।
विज्ञापन

कवि प्रवीन पांडेय ने पढ़ा कि प्रेम रसधार है लाड़ली राधिका। सल्दीप कृष्ण भारद्वाज ने कविता पढ़ी कि मेरे मन को अजब ये अहसास है, मैं तेरे पास हूं तू मेरे पास है। कवि सुनहरीलाल ने पढ़ा कि बंद पैकिट का नया माल बदल देते हैं, लोग बनते ही बड़े चाल बदल देते हैं। सतीश मधुप ने पढ़ा कि इबादत भी यहीं करनी, यहीं चादर चढ़ानी है। यहीं अरदास देनी है, यहीं घंटी बजानी है। कार्यक्रम संयोजक विपिन शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित ने किया। मनोज साहू, विवेक झा एवं दीपक महेरे के द्वारा सभी कवियों का सम्मान शॉल ओढ़ाकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, डीएफओ हरि शुक्ला, एआरटीओ राजेश राजपूत, अनीता उपाध्याय, मनीषा गुप्ता, वंदना प्रधान, मनोज गुप्ता, अमित वशिष्ठ, प्रवीन शर्मा, अनिल उपाध्याय, चंचल, विमलेश अवस्थी, शिवम आजाद, महेंद्र सिंह बघेल, नीरज सक्सेना, डीएस पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed