{"_id":"636e1306a0d0fd558e4d8c65","slug":"get-bail-from-fake-documents-gang-six-people-on-the-radar-of-agra-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: फर्जी दस्तावेज से जमानत कराना था बाएं हाथ का खेल, पुलिस के रडार पर छह लोग, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: फर्जी दस्तावेज से जमानत कराना था बाएं हाथ का खेल, पुलिस के रडार पर छह लोग, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
Fri, 11 Nov 2022 02:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 11 Nov 2022 02:46 PM IST
सार
आगरा पुलिस फर्जी दस्तावेज से जमानत कराने वालों की गिरफ्तारी से पहले ठोस साक्ष्य जुटा रही है। एक दो नहीं बल्कि 500 मामलों की जांच हो रही है।
विज्ञापन
Jail demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
फर्जी दस्तावेज की मदद से अपराधियों की जमानत कराने वाले 6 से अधिक लोग पुलिस के रडार पर हैं। ठोस साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। 500 मामलों की जांच पहले ही पुलिस कर रही है। जल्द कई और मुकदमे दर्ज किए जा सकते हैं।
फर्जी दस्तावेज की मदद से जमानत कराने के मामले में थाना न्यू आगरा में 3 मुकदमे दर्ज हुए। इनमें दो महिला और एक हत्यारोपी की जमानत कराई गई थी। जमानत के लिए जिस पते के पहचान पत्र लगाए गए थे, वहां पर पुलिस के पहुंचने पर मामला खुला था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: मुलायम की कर्मभूमि से डिंपल को क्यों उतारा गया चुनाव मैदान में? जानें 5 प्रमुख कारण

500 से अधिक मामलों की चल रही जांच
पुलिस के पास 500 से अधिक मामले आ चुके हैं, जिनकी जांच की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि जमानत के लिए दस्तावेज किस अधिवक्ता ने लगाए। अपराधी की पैरोकारी किसने की। जमानतदारों के दस्तावेज से लेकर फर्जी मुहर आदि किसने तैयार कीं। इस सबकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: मुलायम की कर्मभूमि से डिंपल को क्यों उतारा गया चुनाव मैदान में? जानें 5 प्रमुख कारण