{"_id":"5fcd1d0d8ebc3ecf6440db43","slug":"gaushala-mainpuri-news-agr4709103149","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में अव्यवस्था देख किसान नेताओं ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में अव्यवस्था देख किसान नेताओं ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। नगर पंचायत के गांव जिजई स्थित गोशाला में रविवार को भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने भ्रमण किया। इस दौरान गोवंश के रखरखाव में लापरवाही देखकर किसान नेताओं ने नाराजगी जताई। कहा कि यदि अव्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो किसान नेता आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
रविवार को किसान नेता राष्ट्रीय महासचिव शीलेश दुबे के साथ गोशाला पहुंचे। यहां के हालात देख उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने ईओ अभय रंजन को फोन पर सारी अव्यवस्थाओं से अवगत कराया। ईओ बाहर थे इसलिए उन्होंने वरुण मिश्रा को मौके पर भेजा। उन्होंने बताया कि गोशाला में कुल 134 गोवंश है। वह उनको दो बोरियां दाना रोजाना डालते हैं। इस पर किसान नेता नाराज हो गए उनका कहना था कि एक गाय को एक बार में एक किलो दाना भी नहीं दिया जाएगा तो भीषण सर्दी के दौरान गोवंश की असमय मौत हो जाएगी।
उन्होंने गोशाला में गंदगी होने पर भी नाराजगी प्रकट की। पास के गांव के लोगों को बुलाकर किसान नेताओं ने जानकारी ली तो जिजई निवासी आधार यादव ने बताया कि यहां रोज एक गोवंश की मौत होती है। जिलाध्यक्ष शिवाकांत दुबे ने कहा कि नगर पंचायत की कई बीघा जमीन पर दूसरे लोग फसल पैदा कर रहे हैं। नगर पंचायत इस जमीन पर खुदका हरा चारा बो सकती है।
विज्ञापन
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि 15 दिन बाद वे लोग फिर से भ्रमण करेंगे यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो वे लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रोबिन सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष कन्नौज राजा शुक्ला, जिला सचिव सुभाष यादव, विजय कुमार यादव, घनश्याम यादव, मनोज शर्मा, रमन यादव, आलोक यादव, समीर चौहान, प्रभाष गुप्ता आदि मौजूद रहे।