फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gas cylinder explodes in house on Diwali in Agra

UP: आगरा में दिवाली पर बड़ा हादसा...सिलिंडर ब्लास्ट से दहल गया पूरा इलाका, एक युवक की मौत...तीन की हालत गंभीर

Mon, 20 Oct 2025 08:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 20 Oct 2025 08:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गैस सिलिंडर फटने से एक मकान के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
 

विज्ञापन
gas cylinder explodes in house on Diwali in Agra
सिलेंडर फटने से हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवाली की शाम किशोरपुरा की गली नंबर-5 में सेवानिवृत्त जलकल कर्मी रामजीलाल के घर में एलपीजी सिलिंडर में लीकेज से हुए जोरदार धमाके में एक की जान चली गई, जबकि मलबे में दबकर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घर में बनी रसोई की छत उड़ गई। बाथरूम और सैलून की दुकान ढह गई। घायल लोग दुकान में ही बैठे थे। आग का गोला बने घर से महिलाएं और बच्चे किसी तरह बचकर बाहर निकल आए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


घटना सोमवार देर शाम करीब 6:45 बजे की है। किशोरपुरा में रामजीलाल का दो मंजिला मकान है। पिछले हिस्से में गली के रास्ते की तरफ तीन दुकानें बनी हैं। एक में ज्वेलरी की दुकान है। बीच की दुकान खाली है और तीसरी में नगला अजीता निवासी आशु सैलून चलाते हैं। सैलून की दुकान के पास ही रामजीलाल के घर की रसोई और बाथरूम बने थे।
विज्ञापन


शमसाबाद के मोहल्ला टोला निवासी कान्हा (18), उसका दोस्त प्रीतम (18), किशोरपुरा निवासी केशव, अभिषेक और अमर शर्मा सैलून की दुकान पर माैजूद थे। आशु दुकान के पास से पानी लेने चला गया। केशव दुकान के बाहर खड़ा हुआ था। बाकी चार लोग अंदर थे। जिस समय हादसा हुआ, उस समय रामजीलाल की पत्नी ढाल कुमारी, बहू सीमा, पाैत्र सुमित, ध्रुव पहली मंजिल पर थे। दूसरे बेटे विनोद की पत्नी अनीता, 16 साल का पाैत्र राजे, सात साल का दिव्यांशु और 11 साल की पाैत्री हेमा भूतल पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

तभी सिलिंडर में जोरदार धमाका हुआ और रसोई की छत उड़ गई। सैलून की दुकान और बाथरूम ढह गए। आग की लपटें गली में आ गईं। उस समय बड़ी संख्या में लोग दिवाली की खरीदारी के लिए जा रहे थे। धमाके से आसपास के मकान हिल गए। लोग बाहर की तरफ निकलकर भागे। रास्ते से निकल रहे लोग भी दूर हो गए। सैलून की दुकान के अंदर व बाहर माैजूद पांचों युवक मलबे में दब गए। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां और थाना जगदीशपुरा पुलिस पहुंच गई। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्रीतम की माैत हो गई। वहीं अन्य चारों का उपचार चल रहा है।

60 फीसदी तक जल गया था प्रीतम
एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी ने बताया कि हादसा सिलिंडर में धमाके की वजह से हुआ। मृतक प्रीतम 60 प्रतिशत तक जल गया था। वहीं उसका साथी कान्हा 80 प्रतिशत तक जला है। अमर 40 प्रतिशत, केशव 70 प्रतिशत तक जल गए। अभिषेक की हालत ठीक है, लेकिन तीन की स्थिति चिंताजनक है। उनका एसएन मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सिलिंडर के टुकड़े घटनास्थल पर मिले हैं। इन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। प्रथम दृष्टया धमाके की वजह सिलिंडर में लीकेज को माना जा रहा है। लीकेज से घर में गैस भर गई होगी। चिंगारी के संपर्क में आने पर धमाका हो गया।

जन्मदिन से दो दिन पहले बाल-बाल बचा दिव्यांशु
किशोरपुरा निवासी रामजीलाल के पांच बेटे हैं। इनमें बेटा विनोद, उसकी पत्नी अनीता, 16 साल का बेटा राजे, सात साल का दिव्यांशु, 11 साल की बेटी हेमा, वहीं दूसरे बेटे ललितेश, उसकी पत्नी सीमा, बेटे सुमित, ध्रुव रहते हैं। तीन बेटे विजय, ओमी और गुड्डू बोदला में रहते हैं। विनोद के सात साल के बेटे दिव्यांशु का बुधवार को जन्मदिन है। वह मलबे में दब गया था। उसे किसी तरह लोगों ने बाहर निकाला। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद पूरा परिवार रिश्तेदार के यहां रह रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed