फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Garbage Near Tajmahal Western Gate Update News

कचरा व्यवस्थाः ताजमहल के पश्चिमी गेट को बनाया डलावघर, कमिश्नर नाराज, निगम अफसर मेहरबान

Thu, 11 Jun 2020 10:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 11 Jun 2020 10:35 PM IST
सार

पश्चिमी गेट पर ही कूड़े के ढेर लगा दिए

विज्ञापन
Garbage Near Tajmahal Western Gate Update News
नहीं उठा कचरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन से पहले 17 मार्च से पर्यटकों के लिए बंद चल रहे ताजमहल के पश्चिमी गेट पर कचरा फेंक कर डलावघर में तब्दील कर दिया गया है। ताज के पश्चिमी गेट स्थित नीम तिराहे पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जबकि ताज के दो किमी क्षेत्र में सफाई के लिए निजी कंपनी भारतीय विकास ग्रुप (बीवीजी) को हर महीने 26.39 लाख का भुगतान किया जा रहा है।  
विज्ञापन


ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद है। ऐसे में निजी कंपनी बीवीजी के पास केवल ताजगंज की सफाई का जिम्मा है। पहले हर दिन 25 से 30 हजार सैलानी ताजमहल आते थे।

इतने सैलानियों के आने पर कचरे को हटाने की जिम्मेदारी कंपनी की थी, लेकिन तीन महीने से ताजमहल बंद होने से वह भी नहीं किया जा रहा है। इसके उलट पश्चिमी गेट पर ही कूड़े के ढेर लगा दिए गए जिन्हें 10 दिन से उठाया ही नहीं गया है। 
विज्ञापन

कमिश्नर नाराज, निगम अफसर मेहरबान
ताजमहल के दो किमी दायरे में सफाई की जिम्मेदारी संभाल रही बीवीजी (भारतीय विकास ग्रुप) कंपनी की सफाई की जांच कई बार कमिश्नर अनिल कुमार करा चुके हैं, उन्हें एक बार भी ताज के नजदीक सफाई नहीं मिली। कमिश्नर की नाराजगी के बाद भी कंपनी का करार बरकरार है।

दरअसल, नगर निगम के अधिकारी बीवीजी कंपनी पर मेहरबान है और हड़ताल या काम बंदी के बाद भी उसे हर महीने पूरा भुगतान किया जाता है। ताजमहल के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी गेट के साथ दो किमी दायरे में सफाई व्यवस्था में ढिलाई पर कमिश्नर अनिल कुमार मंडलीय बैठक में नाराजगी जता चुके हैं।

जितना सुंदर ताज, उतना ही गंदा ताजगंज
जितना सुंदर ताजमहल है उतना ही गंदा ताजगंज है। प्राइवेट कंपनी ने हालात और खराब कर दिए हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर और नालियों से दुर्गंध आती है - हाजी ताहिरउद्दीन निवासी, ताजगंज

नीम तिराहे के पास कूड़े के ढेर लगा दिए गए हैं। कंपनी के कर्मचारी पहले भी नजर नहीं आते थे और अब भी नजर नहीं आते। ताज के पास, ताजगंज में सफाई व्यवस्था एकदम खराब है - मुनव्वर अली निवासी, ताजगंज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed